---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

इतने साल बाद दिवाली के दिन खेलेगी टीम इंडिया, जानिए कब हुआ आखिरी मैच, कौन बना था हीरो?

ODI World Cup 2023: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया। मेजबान भारत के दो मैचों सहित कुल 9 मैचों को रीशेड्यूल किया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले की तारीख में भी बदलाव हुआ है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम […]

---विज्ञापन---

ODI World Cup 2023: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया। मेजबान भारत के दो मैचों सहित कुल 9 मैचों को रीशेड्यूल किया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले की तारीख में भी बदलाव हुआ है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला 15 अक्टूबर से एक दिन पहले 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसे गुजरात में नवरात्रि उत्सव का पहला दिन होने के कारण रीशेड्यूल किया गया है।

दिवाली के दिन नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया

भारत का एक और मैच रीशेड्यूल किया गया है। यह बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ इंडिया का अंतिम लीग चरण मैच है। यह मैच पहले शनिवार, 11 नवंबर को आयोजित होने वाला था, लेकिन कोलकाता में पाकिस्तान-इंग्लैंड के मैच को देखते हुए इसे 12 नवंबर के लिए रीशेड्यूल किया गया है। शहर में काली पूजा उत्सव की वजह से इसे ऐसा किया गया है। हालांकि, भारत का मैच अब रविवार को होने वाला है। उसी दिन देशभर में दिवाली सेलिब्रेट की जाएगी।

---विज्ञापन---

CWC23 Full Fixtures

उत्सव और परंपरा के कारण भारत आमतौर पर त्योहार के दिन नहीं खेलता। त्योहार की पूर्वसंध्या पर और उसके ठीक एक दिन बाद मैच हुए हैं, लेकिन उसी दिन बेहद कम मुकाबले खेले जाते हैं। यह केवल दूसरी बार होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप मैच जैसा हाई-प्रोफाइल खेल खेलेगी।

---विज्ञापन---

36 साल पहले दिवाली के दिन खेली थी टीम इंडिया 

आज से 36 साल पहले भारत ने 1987 विश्व कप में दिवाली के दिन 22 अक्टूबर को दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला था। टीम इंडिया ने इस मैच में 56 रनों से जीत हासिल की थी। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए थे और 2 विकेट लिए थे।

---विज्ञापन---

मेजबान भारत के मैच को दिवाली पर शेड्यूल करने के फैसले से प्रशंसक थोड़े हैरान हैं। रीशेड्यूल किए गए मैचों में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

First published on: Aug 09, 2023 09:50 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola