दोस्ती निभाना कोई सचिन तेंदुलकर से सीखे, 15 सालों के बाद कुछ ऐसे निभाया अपना वादा 

Sachin Tendulkar: क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर संन्यास के बाद भी चर्चा में बने रहते हैं. तेंदुलकर ने अपने 24 सालों के करियर में इतने रिकॉर्ड बना डाले कि आज भी उनको पीछे छोड़ना नामुमकिन सा नजर आता है. शानदार खिलाड़ी होने के साथ ही साथ सचिन एक बहुत अच्छे इन्सान भी हैं. उनका एक ऐसा ही किस्सा अब फैंस को पता चला है, जिसने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है. 

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar: दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के इंटरनेशनल करियर में कई बार अपने फैंस का दिल जीता है. संन्यास के बाद भी वो ऐसा करते हुए नजर आते हैं. मास्टर ब्लास्टर ने अब एक पुराना किस्सा याद किया है. जब एक खिलाड़ी ने टूटे हाथ से बल्लेबाजी करके क्रिकेट के भगवान का टीम इंडिया में सिलेक्शन करवाया था. उस खिलाड़ी से किया वादा सचिन ने 15 सालों के बाद निभाया था. जिसके बारे में अब सचिन ने पहली बार बताया है. 

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर की गुरशरण सिंह ने की थी मदद 

ईरानी कप में युवा सचिन तेंदुलकर रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेल रहे थे. जहां पर तेंदुलकर जब 85 रनों पर थे, उस समय टीम ने 9 विकेट गंवा दिया था. उस समय टूटे हाथ के साथ गुरशरण सिंह ने बल्लेबाजी की थी.

विज्ञापन

जिसके बारे में बोलते हुए 9 दिसंबर को एजियास फेडरल लाइफ इंश्योरेंस इवेंट में सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘वह इंडियन टीम के लिए मेरा ट्रायल मैच था. गुरशरण को बैटिंग नहीं करनी थी, लेकिन उन्होंने राज सिंह की बात सुनी और बैटिंग करने आए और आखिरकार मुझे अपना 100 रन बनाने में मदद की और उसके बाद मैं इंडिया के लिए खेलने के लिए सिलेक्ट हो गया. बाद में, गुरशरण भी इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गए. मैंने वहां उनका बहुत शुक्रिया अदा किया, क्योंकि उनके लिए टूटे हाथ के साथ मैदान पर उतरना बहुत बड़ी बात थी. उनका इरादा, उनका एटीट्यूड मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता था. उसने मेरे दिल को छू लिया.’  

ये भी पढ़ें: ‘My Hero..’ हार्दिक पांड्या के दिल जीतने वाले बयान पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का रिएक्शन वायरल

विज्ञापन

मास्टर ब्लास्टर ने 15 साल बाद निभाया अपना वादा 

महान सचिन तेंदुलकर ने कुल 15 सालों के बाद अपना वादा निभाया था. जिसके बारे में उन्होंने कहा, ‘उन दिनों रिटायर्ड क्रिकेटरों के लिए बेनिफिट मैच होते थे. इसलिए मैंने न्यूजीलैंड में उनसे कहा, ‘गुशी, कभी न कभी, तुम रिटायर हो जाओगे. तुम जिन्दगी भर नहीं खेल सकते, लेकिन जिस दिन तुम रिटायर हो जाओगे और तुम्हें बेनिफिट मैच मिलेगा, मैं वादा करता हूं कि मैं आकर खेलूंगा और मुझे खुशी है कि मैं उनका मैच खेल पाया.’ 

उस मैच को याद करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा, ‘गुशी, मैंने न्यूजीलैंड में (1990 में) आपसे वादा किया था कि मैं आपके बेनिफिट मैच में खेलूंगा और 15 साल बाद, अब जब आपने बेनिफिट मैच होस्ट करने का फैसला किया है, तो मैं जरूर आकर खेलूंगा. यह मेरा वादा है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ