कोई रिस्क नहीं लेने का! पाकिस्तान टूर से डरी AUS क्रिकेट टीम, प्लेयर्स को भेजने से पहले लिया बड़ा फैसला

Australia Tour of Pakistan: इस्लामाबाद में 11 नवंबर 2025 को कोर्ट के पास बम धमाके में कई लोगों की जान चली गई थी. इसके कारण पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी को लेकर खतरा पैदा हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को भी अपनी सेक्योरिटी को लेकर डर है.

pak vs aus

pak vs aus

Cricket Australia send delegation to Pakistan: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एक डेलिगेशन लाहौर पहुंचा है, इसका मकसद जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ उनका नेशनल टीम की 3 मैचों की टी20 सीरीज से पहले सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना है. हाल ही में इस्लामाबाद में हुए बम धमाके के बाद विदेशी क्रिकेट टीम भारत के पड़ोसी मुल्क में आने से डर रही है.

विज्ञापन

कंगारू टीम का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया ने अगले साल की शुरुआत में पाकिस्तान का टूर शेड्यूल किया है. शुरुआत में 3 टी-20 इंटरनेशनल मैचेज खेले जाएंगे, फिर 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज होगी. हालांकि अभी फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक टी20 मैचेज के लिए वेन्यू की औपचारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाहौर में सभी 3 मुकाबले होंगे.

विज्ञापन

मोहसिन नकवी से चर्चा

ऑस्ट्रेलिया के डेलिगेशन में एक इंडिपेंडेंट सिक्योरिटी एडवाइजर, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि और ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के अधिकारी शामिल हैं. अपने विजिट के दौरान, उन्होंने पहले ही पीसीब अध्यक्ष और पाक गृह मंत्री मोहसिन नकवी से सुरक्षा प्रोटोकॉल, लॉजिस्टिक्स और टूर के लिए रिस्क मैनेजमेंट पर चर्चा की है.

ब्लास्ट से डर का माहौल

इस्लामाबाद में कोर्ट कैंपस के पास ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई थी, साथ ही 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इस हमले ने पाकिस्तान में सुरक्षा माहौल को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं. बम धमाके के वक्त श्रीलंका की टीम कैपिटल सिटी में ही मौजूद थी. जाहिर सी बात है कि इससे ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम भी अलर्ट हो गई है.

विज्ञापन

क्या करेगी डेलिगेशन?

ऑस्ट्रेलियन डेलिगेशन की विजिट में गद्दाफी स्टेडियम और एलसीसीए ग्राउंड की पूरी तरह से मुआयना करने के अलावा टीम होटल और आने-जाने के रास्तों का इंस्पेक्शन भी शामिल है. उनसे उम्मीद की जा रही है कि वो अपनी इवैल्यूएशन रिपोर्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को देने से पहले पीसीबी अधिकारियों और पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के साथ और मीटिंग करेंगे.

विज्ञापन

कब सौंपी जाएगी रिपोर्ट?

हालांकि मार्च 2026 में ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज कैलेंडर में बनी हुई है, वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के पैक्ड होने के कारण इस टूर्नामेंट को बाद की तारीख में करने पर चर्चा जारी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से उम्मीद है कि जनवरी के दौरे पर आखिरी फैसला उसी वक्त लिया जाएगा जब डेलिगेशन अपनी सेक्योरिटी रिपोर्ट अगले कुछ हफ्तों में सौंपेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ