'My Hero..’ हार्दिक पांड्या के दिल जीतने वाले बयान पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का रिएक्शन वायरल

Hardik Pandya: टीम इंडिया के सुपरस्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कारण चर्चा का केंद्र बना रहते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक टी20 मैच से पहले वो पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में बने हुए थे. वहीं मुकाबले के बाद वो शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में बने हुए हैं. प्लेयर ऑफ द मैच पांड्या ने अब अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पर खास अंदाज में प्यार लुटाया है.

hardik pandya and mahieka sharma

hardik pandya and mahieka sharma

Hardik Pandya: भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच से सुपरस्टार हार्दिक पांड्या ने लंबे समय के बाद ब्लू जर्सी में वापसी की. पांड्या इंजरी के कारण एशिया कप 2025 के बाद टीम इंडिया के लिए खेले. जहां पर उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही धमाकेदार प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. मुकाबले के बाद पांड्या ने अपने कमबैक के बारे में बात करते हुए गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को भी श्रेय दिया है. 

विज्ञापन

पार्टनर माहिका शर्मा पर पांड्या ने लुटाया प्यार 

अपने कमबैक मैच में हार्दिक पांड्या ने बहुत ही मुश्किल समय में बल्लेबाजी की और 28 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे. गेंदबाजी के दौरान पांड्या ने 2 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. इस प्रदर्शन के कारण ही मैच के बाद बीसीसीआई ने उनका इंटरव्यू लिया. जहां पर उन्होंने अपने पार्टनर माहिका शर्मा की सार्वजनिक तौर पर तारीफ करते हुए कहा, ‘मेरी पार्टनर का विशेष रूप से जिक्र करना चाहूंगा. जब से वह मेरे जीवन में आई हैं तब से वह सबसे अच्छी रही हैं. जब से वह आई हैं तब से बहुत कमाल की चीजें मेरे साथ हुई हैं.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं स्मृति मंधाना, देखें Video

माहिका शर्मा का आया रिएक्शन

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका एक फैशन मॉडल हैं. वो जीक्यू बेस्ट ड्रेस्ड इंडियाज नेक्स्ट सुपर मॉडल, इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ दी ईयर और एले मॉडल ऑफ दी सीजन भी रह चुकी हैं. वो दिल्ली की रहने वाली हैं. इसके अलावा उन्होंने म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्म में काम किया है. सितंबर महीने में दोनों एक साथ छुट्टी मना रहे थे. जब पहली बार दोनों का रिश्ता फैंस के सामने आया है. 9 दिसंबर के दिन माहिका के फोटो को लेकर पांड्या ने सोशल मीडिया पर पैपराजी को सुना दिया था. अब पांड्या की शानदार पारी के बाद माहिका ने सोशल मीडिया पर 3 स्टोरी लगाई है. जिसमें उन्होंने पांड्या का किंग और माई लव कहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ