CSK vs MI: 7वीं हार से बचने के लिए प्लेइंग 11 में 3 बदलाव कर सकती है मुंबई इंडियंस, क्या रोहित की होगी वापसी?

CSK vs MI: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीजन 19 का 44वां मुकाबला खेला जाएगा. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस की टीम टक्कर देने वाली है. दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरुरी है. मुंबई इंडियंस की टीम दबाव में नजर आ रही है.

Mumbai Indians
1 / 6
Mumbai Indians

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की टीम सीजन में अब तक खेले 8 में से 6 मुकाबलों में हार चुकी है. 7वीं हार से उनका सफर सीजन 19 में खत्म हो सकता है. ऐसे में वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहते हैं. ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकते हैं. हालांकि फिलहाल दिग्गज रोहित शर्मा की वापसी बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रही है.

विज्ञापन

कॉर्बिन बॉश

कॉर्बिन बॉश2 / 6

ट्रेंट बोल्ट अब तक आईपीएल 2026 में बुरी तरह से फेल रहे हैं. ऐसे में उनकी कप्तान पांड्या कॉर्बिन बॉश को मौका दे सकते हैं. जिससे बल्लेबाजी में भी टीम के पास ज्यादा विकल्प होगा. जिसके कारण बॉश की वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

दीपक चाहर

दीपक चाहर3 / 6

शार्दुल ठाकुर को पिछले मुकाबले में टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं दिया. हालांकि इस मुकाबले में दीपक चाहर को मौका मिल सकता है. इस पिच पर चाहर को बहुत ज्यादा अनुभव है.

केशव महाराज

केशव महाराज4 / 6

अल्लाह गजनफर भी कुछ मौकों पर ही अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं. ऐसे में उनको भी बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह प्लेइंग 11 में केशव महाराज को मौका मिल सकता है. महाराज हाल में ही टीम से जुड़े हैं.

विज्ञापन

रोबिन मिंज

रोबिन मिंज5 / 6

रोबिन मिंज का पिछले मुकाबले में खेलने का मौका मिला था. हालांकि उन्हें मैदान पर बहुत कम समय मिला. ऐसे में सीएसके के खिलाफ भी मिंज को प्लेइंग 11 में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मौका दिया जा सकता है.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 116 / 6

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, केशव महाराज, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार.      इंपैक्ट प्लेयर- रोबिन मिंज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन