RR vs DC: शर्मनाक हार के बाद रियान पराग ने दिया इंजरी पर अपडेट, बताया कहां हो गई गलती

RR vs DC: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला जयपुर सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. जहां पर राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम को हार मिली. जिसके बाद रियान पराग ने इंजरी पर अपडेट दिया है.

riyan parag press conference
1 / 6
riyan parag press conference

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स की टीम खराब गेंदबाजी के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला हार गई. राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 225 रन बनाए थे. वहीं दिल्ली की टीम ने 19.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले के समय कप्तान रियान पराग को इंजरी हो गई थी. मुकाबला हारने के बाद पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अपनी फिटनेस पर अपडेट दिया है.

विज्ञापन

गेंदबाजी में कमी पर बोले रियान पराग

गेंदबाजी में कमी पर बोले रियान पराग2 / 6

राजस्थान के गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. जिसके बारे में कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह एक अच्छा स्कोर था. मुझे लगा कि यहां 200 का स्कोर ठीक-ठाक था. पिच थोड़ी धीमी होने वाली थी, लेकिन मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में और बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे, उन्हें ज्यादा रन नहीं बनाने देते. फिर एक ही ओवर में बहुत सारे चौके लगे और यही सिलसिला दोहराता रहा. इसलिए मुझे लगा कि हम इसमें चूक गए, लेकिन हमने जो फैसला लिया, इसमें कोई बुराई नहीं है.’

विज्ञापन

डोनोवन फरेरा को क्यों देरी से भेजा

डोनोवन फरेरा को क्यों देरी से भेजा 3 / 6

फॉर्म में चल रहे डोनोवन फरेरा को देरी से भेजने के सवाल पर कप्तान पराग ने कहा, ‘यह असल में एक अजीब सा फैसला था और मुझे ठीक से पता नहीं. क्या, छह-सात ओवर बचे थे या नहीं, आठ-नौ ओवर? हम इसे थोड़ा देर से शुरू करना चाहते थे, स्पिनरों से लगभग 8-9 रन बनाना चाहते थे और फिर पहली गेंद से ही तेज गेंदबाजी का सामना करना चाहते थे. मुझे लगता है कि यही प्लान था, इसके बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है.’

इंजरी अपडेट को लेकर बोले पराग

इंजरी अपडेट को लेकर बोले पराग4 / 6

मैच के दौरान इंजर्ड हुए कप्तान रियान पराग मैदान से बाहर चले गए थे. मुकाबले के बाद पोस्ट मैच में इंजरी अपडेट देते हुए पराग ने कहा, ‘उम्मीद है कि यह ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन हैमस्ट्रिंग में थोड़ी चोट है. शुक्र है, हमारे पास लगभग एक हफ्ते का ब्रेक है, इसलिए हम इसे ठीक कर लेंगे.’

विज्ञापन

फॉर्म में वापसी पर बोले कप्तान

फॉर्म में वापसी पर बोले कप्तान 5 / 6

कप्तान रियान पराग ने फॉर्म में वापसी को लेकर कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मुझे आलोचकों या इस बारे में बात करने वालों को जवाब देने की जरूरत है. लेकिन अंततः, मेरा काम दो अंक हासिल करना है. इसलिए अगर हम मैच हार जाते हैं तो मेरा स्कोर और मेरी पारी मायने नहीं रखती.’ 

9 मई को अगला मुकाबला खेलेगी राजस्थान

9 मई को अगला मुकाबला खेलेगी राजस्थान6 / 6

राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना अगला मुकाबला 9 मई को खेलेगी. जब राजस्थान की टीम का सामना जयपुर के घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा. गुजरात और जयपुर दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में अभी भी बनी हुई है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन