हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव का आया पहला रिएक्शन, वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी दिया बयान

Team India: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा ने संन्यास लिया, तो सूर्यकुमार यादव को अगला कप्तान बनाया गया. जिसके बाद उनकी कप्तानी में भी टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया. अब सूर्यकुमार को ही टीम से बाहर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Suryakumar Yadav

Team India: आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया की टी-20 टीम का ऐलान किया गया. जहां पर टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बीसीसीआई ने अब श्रेयस अय्यर को टीम का नया टी-20 कप्तान बना दिया गया है. टीम से बाहर होने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसके अलावा उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बोला है.  

सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया आई सामने 

टीम इंडिया अब टी-20 फॉर्मेट में बड़े बदलाव कर रही है. जिसके कारण ही सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है. जिसका ऐलान बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. टीम से बाहर होने के बाद भी पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है. टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘इस बहुत स्किल्ड ग्रुप को आगे आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं.’ इसके अलावा उन्होंने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, आपने इसे कमाया है और कैसे. आपकी यात्रा को फ़ॉलो करने के लिए बहुत उत्साहित हूं.’ सूर्यकुमार यादव फिलहाल मुंबई टी-20 लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. 

आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारतीय टी-20 टीम से क्यों बाहर हुए हार्दिक पांड्या, अजीत अगरकर ने बताई बड़ी वजह

एशियन गेम्स की टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई , हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में डेब्यू के बाद भी वैभव सूर्यवंशी नहीं बन पाएंगे सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola