भारतीय टी-20 टीम से क्यों बाहर हुए हार्दिक पांड्या, अजीत अगरकर ने बताई बड़ी वजह

6 जून को भारतीय टी-20 टीम पूरी तरह से बदल गई. सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन ली गई, जबकि श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया. अजीत अगरकर ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है. लेकिन दोनों ही सीरीज में हार्दिक पांड्या को मौका नहीं मिला. अब इसके पीछे की वजह अजीत अगरकर ने बताई है.

Cricket News (89)
1 / 6

  हार्दिक ने हाल ही में आईपीएल 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी. हालांकि वह बीच में चोटिल हो गए थे. लेकिन बाद में उन्होंने वापसी कर ली थी. फिट होने के बाद भी हार्दिक पांड्या का सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ. इसकी जवाब अजीत अगरकर ने दिया है.  

विज्ञापन

अगरकर ने बताई बड़ी वजह

अगरकर ने बताई बड़ी वजह2 / 6

अगरकर ने कहा "सबसे पहली बात यह है कि हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा हैं. हम चाहते हैं कि वह पूरी तरह फिट रहें और वनडे क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी के जरिए टीम के लिए उपयोगी साबित हों."

विज्ञापन

विश्व कप 2027 पर नजरें

विश्व कप 2027 पर नजरें3 / 6

उन्होंने आगे कहा " हमें लगभग डेढ़ साल बाद दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप में खेलना है. ऐसे में हम चाहते हैं कि हार्दिक पूरी तरह फिट रहें, क्योंकि वह उस टूर्नामेंट में हमारे सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं. इसी वजह से टी20 क्रिकेट में हम नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को मौका देकर रेस्ट और रोटेशन की रणनीति अपना रहे हैं."

एशिन गेम्स में भी नहीं मिला मौका

एशिन गेम्स में भी नहीं मिला मौका4 / 6

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के अलावा उन्हें एशियन गेम्स 2026 में भी जगह नहीं मिली है. टीम प्रबंधन के मुताबिक हार्दिक को वनडे विश्व कप 2027 के लिए बचाकर रखा गया है.

विज्ञापन

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड5 / 6

श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड  6 / 6

श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन