Arshdeep Singh: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप खेल रही है। भारत ने अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे और पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को बिखेर दिया था।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: शोएब अख्तर ने कर दी भविष्यवाणी, भारत के साथ ये टीम खेलेगी विश्वकप का फाइनल
अब टीम इंडिया को अपना दूसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ 27 अक्टूबर को खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने अर्शदीप सिंह की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा है कि अर्शदीप सिंह प्रेशर में काफी जबरदस्त गेंदबाजी करते हैं। अगर उनके पिछले कुछ मैचों को उठाकर देखें तो फिर ये बात पता चलती है।
पारस महाम्ब्रे ने की अर्शदीप सिंह की तारीफ
पारस महाम्ब्रे ने कहा ‘अगर हम पिछले कुछ सालों से उन्हें फॉलो करें तो जिस तरह से उन्होंने परफॉर्म किया है उससे पता चलता है कि इस बच्चे के अंदर दबाव में बेहतर करने की क्षमता है। उन्होंने आईपीएल में काफी बेहतरीन काम किया है और भारत के लिए अलग-अलग फेज में जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – ENG vs IRE: ‘वाह क्या टाइमिंग है’…खतरनाक गेंद पर बैटर ने जड़ा खूबसूरत छक्का, देखते रह गए सैम कुरेन
खराब प्रदर्शन के बाद वापसी करने में माहिर है अर्शदीप
गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने आगे कहा ‘जिस तरह का कंपोजर उन्होंने (अर्शदीप) ने दिखाया है मेरे हिसाब से वो खराब प्रदर्शन के बाद वापसी करने में माहिर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में जिस तरह की गेंदबाजी उन्होंने की मैं उससे बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। हमें उनके ऊपर पूरा भरोसा है।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines