Team India New Head Coach: आईसीसी विश्व कप 2023 खत्म होने के बाद भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है। राहुल द्रविड़ 2021 में भारतीय टीम के कोच बने थे, अब 2 साल के कार्यकाल के बाद उनका एग्रीमेंट खत्म हो गया है। ऐसे में भारत को जल्द से जल्द एक हेड कोच की जरूरत है। हालांकि फिलहाल पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारत के कोच हैं, लेकिन वह परमानेंट कोच नहीं है। अब बीसीसीआई ने भारत के कोच पर बड़ा अपडेट दिया है। भारत ने दिग्गज खिलाड़ी को भारत का कोच बनने का ऑफर दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ईशान किशन की एक गलती ने हराया मैच, धोनी बनने चले थे… हो गए फ्लॉप
बीसीसीआई ने किसे दिया कोच बनने का ऑफर
संभावना जताई जा रही थी कि राहुल द्रविड़ के बाद वीवीएस लक्ष्मण ही भारतीय क्रिकेट टीम के परमानेंट कोच बनेंगे, लेकिन अब बीसीसीआई ने अपना इरादा बदल लिया है। हाल ही में यह भी खबर सामने आई थी कि श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा को भारत का कोच बनाया जा सकता है, लेकिन अब संगकारा भी भारत के कोच नहीं होंगे। बीसीसीआई ने एक बार फिर से राहुल द्रविड़ को ही भारत के कोच बनने का ऑफर दिया है। भले ही राहुल द्रविड़ के कोच रहते भारतीय टीम विश्व कप हार गई, लेकिन अब बीसीसीआई ने एक बार फिर से राहुल द्रविड़ पर ही भरोसा जताया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: सूर्या का Overconfidence पड़ा भारी, बार-बार दोहराते रहे Same गलती
कार्यकाल खत्म होने के बाद द्रविड़ ने क्या कहा था
राहुल द्रविड़ की ओर से बीसीसीआई के इस ऑफर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राहुल द्रविड़ विश्व कप के बाद अपने घर लौट गए हैं। राहुल ने कहा था कि वह क्रिकेट से थोड़ी दूरी बनाना चाहते हैं, अब वह अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं। ऐसे में अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं हो सका है कि राहुल द्रविड़ बीसीसीआई के इस ऑफर को स्वीकार करेंगे, या फिर उसे ठुकरा देंगे। अब क्रिकेट फैंस को राहुल द्रविड़ की प्रतिक्रिया का इंतजार है कि क्या राहुल प्लान है। ऐसे में जल्द ही यह कंफर्म हो जाएगा कि भारत के अगले हेड कोच कौन होने वाले हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
43 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
9 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines