Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में टीम इंडिया अपना पहला T20I मैच खेलने जा रही है. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 और ट्राई नेशन सीरीज में रनों की बारिश की. अब फैंस उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं. वैभव आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं. सभी के मन में सवाल है कि 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को मौका मिलेगा या नहीं. भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया.
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर क्या बोले कोच?
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया. सितांशु ने जवाब देते हुए कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी में काफी टैलेंट है और इसमें कोई शक नहीं है. उन्होंने IPL और अन्य मैचों में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने IPL में जोफ्रा आर्चर समेत कई तेज गेंदबाजों का सामना किया है. इसी वजह से ऐसा लगता है कि उन्हें किसी भी चीज से घबराहट नहीं होती.’
कोटक ने आगे कहा, ‘कप्तान और हेड कोच मिलकर टीम को लेकर फैसला लेंगे. अगर वो खेले, तो अच्छा है और नहीं खेले, तो भी ठीक है. बड़ी बात यह है कि वो भारतीय टीम का हिस्सा हैं. मुझे भरोसा है कि उन्हें अपने मौके मिलेंगे. मुझे नहीं लगता कि सिर्फ उन्हें मौका देने के लिए हमें टीम से किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर करना चाहिए, जो पहले से रन बना रहा है. यह सही नहीं होगा. मुझे लगता है कि किसी को मौका देने और किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ अन्याय करने के बीच एक बहुत बारीक रेखा होती है.’
ये भी पढ़ें:- खतरे में इन 3 खिलाड़ियों का करियर? आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज में रहे फ्लॉप, तो कट जाएगा टीम इंडिया से पत्ता!
कितने बजे शुरू होगा IRE vs IND मैच?
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच 26 जून यानी आज होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच भारतीय समय अनुसार शाम 6:00 बजे यह मैच शुरू हो जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान शाम 5:30 को टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. फैंस इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- बदल गया आयरलैंड vs भारत T20I सीरीज का समय, इतने बजे से शुरू होंगे मैच, नोट कर लीजिए टाइम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines