Coach on Virat Kohli Future: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में ताबड़तोड़ शतक जड़ा. टीम इंडिया को 17 रन से मैच में जीत मिली. इस श्रृंखला से पहले कोहली के वनडे करियर को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. फैंस उन्हें 2027 का वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं लेकिन ये लगभग दो साल दूर है. ऐसे में कई फैंस को लगता है कि कोहली अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे और कुछ को लगता है कि वो ऐसा नहीं कर पाएंगे. अब टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने किंग के फ्यूचर पर चुप्पी तोड़ी है.
विराट कोहली का क्या होगा फ्यूचर?
रांची वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक नजर आए. उनसे इसी बीच विराट कोहली के 2027 का वर्ल्ड कप खेलने और वनडे फ्यूचर को लेकर सवाल पूछा गया. कोटक ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि हमें इस बारे में क्यों सोचना पड़ रहा है. विराट कोहली काफी अच्छी तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं. मुझे कोई कारण नजर नहीं आ रहा कि हमें उनके भविष्य के बारे में बात करनी चाहिए. वो जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, ये शानदार है. वो जैसा प्रदर्शन करते आ रहे हैं और उनकी फिटनेस जिस तरह की है, इसपर कोई सवाल खड़ा नहीं होता.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रांची वनडे में इन 5 प्लेयर्स ने मचाया हाहाकार, वरना तय थी टीम इंडिया की हार! ऐसे पलटा मैच
कोहली की पारी पर बल्लेबाजी कोच का बड़ा बयान
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच ने विराट कोहली की 135 रन की धुआंधार पारी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली वनडे क्रिकेट के मास्टर हैं. उनकी पारी शानदार थी. उन्होंने बढ़िया बल्लेबाजी की. न सिर्फ वनडे, बल्कि सभी फॉर्मेट में उन्होंने बढ़िया किया है. ये उनका वनडे में 52वां शतक था. वो जबरदस्त प्लेयर हैं और उन्होंने जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर बढ़िया तरह से बल्लेबाजी की.’
रांची वनडे के हीरो रहे विराट कोहली
विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. शुरुआती दो मैचों में वो शून्य पर आउट हो गए और तीसरे मैच में उन्होंने नाबाद 74 बनाए. कोहली ने रांची वनडे में आखिर बताया कि उन्हें क्यों किंग कहा जाता है. उन्होंने 120 गेंदों में 135 रन की शानदार पारी खेली. इसी बीच उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के जड़े. इसी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, शुभमन गिल साउथ अफ्रीका सीरीज के बीच इस दिन करेंगे वापसी!
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
41 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
46 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines