हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंजरी के कारण एशियन गेम्स में बदल सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, अय्यर-गंभीर की भी बढ़ी परेशानी

Team India: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों के इंजर्ड होने के कारण अब हर सीरीज और टूर्नामेंट प्रभावित हो रहा है. सितंबर 17 से शुरू होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. अब उस स्क्वाड में भी कुछ बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन
टीम इंडिया खेल सकती है वर्ल्ड 11 के खिलाफ बड़ा मुकाबला (Pic Credit- AI Generated)

Team India: एशियन गेम्स 2026 सितंबर 17 से अक्टूबर 4 तक खेला जाने वाला है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान मई के आखिरी हफ्ते में हो गया था. अब जैसे-जैसे सीरीज दर सीरीज हो रही है. उसके साथ ही टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की इंजरी भी बढ़ती जा रही है. ऐसे में अगर जल्द ही खिलाड़ियों के फिटनेस पर काम नहीं हुआ, तो एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड में भी बड़ा बदलाव हो सकता है. श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की टेंशन भी अब बढ़ गई है. 

एशियन गेम्स 2026 के लिए बदल सकती है टीम 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी लंबे समय से इंजरी का शिकार हैं. एशियन गेम्स 2026 से पहले फिलहाल नीतीश का फिट होना फिलहाल मुश्किल लग रहा है. वहीं सुपरस्टार तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या अब जल्द ही पूरी तरह से फिट हो सकते हैं. ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी की जगह पांड्या टीम का हिस्सा बन सकते हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी फिलहाल इंजरी के कारण श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह को टीम मैनेजमेंट अब एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर कर सकती है. वहीं उनकी जगह जिम्बाब्वे दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले मयंक यादव को मौका दिया जा सकता है. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर की जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है. 

ये भी पढ़ें: 26 की उम्र में चेतेश्वर पुजारा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे शुभमन गिल, सिर्फ इतने रन दूर

विज्ञापन

हर्षित राणा भी हो सकते हैं बाहर 

उभरते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी बार-बार इंजर्ड हो रहे हैं. ऐसे में वो भी एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो सकते हैं. अगर राणा टीम से बाहर हुए तो उनकी जगह यश ठाकुर को चांस मिल सकता है. ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छा किया था. प्रिंस यादव भी इंजर्ड हैं, जिसके कारण ही वो बड़ा मौका गंवा सकते हैं. वहीं वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे को भी चांस मिल सकता है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर पहले से ही दबाव में नजर आ रहे हैं. इन दोनों ने साथ मिलकर 2 सीरीज खेली है. दोनों में ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. 

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर की जगह पर अब मंडराया खतरा, श्रीलंका दौरे में मचाना होगा धमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola