वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार! दूसरे T20I में ऐसी हो सकती है भारत और आयरलैंड की प्लेइंग 11

India-Ireland Possible Playing 11: आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से पीछे है. भारत को दूसरे मैच में जीत की सख्त जरूरत है. आइए जानते हैं कि इस मैच के लिए भारत और आयरलैंड की प्लेइंग 11 कैसी रहती है.

India-Ireland Possible Playing 11

कैसी होगी T20I में प्लेइंग 11? (Image: AI Generated)

India-Ireland Possible Playing 11: भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में दूसरा T20I मैच खेला जाने वाला है. आयरलैंड ने पहले T20I में जीत दर्ज की थी और वो 1-0 से आगे हैं. टीम इंडिया को सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए दूसरे और आखिरी मैच में जीत दर्ज करने की सख्त जरूरत है. इस बड़े मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. कप्तान श्रेयस अय्यर कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि दूसरे T20I के लिए भारत और आयरलैंड की प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की कैसी होगी प्लेइंग 11?

पहले T20I मैच में प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर गेंद से काफी महंगे साबित हुए थे. इसी वजह से कृष्णा की जगह LSG के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे या रवि बिश्नोई खेल सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. संजू सैमसन और ईशान किशन T20I टीम का अहम हिस्सा हैं. सिर्फ एक मैच के प्रदर्शन के आधार पर वैभव को जगह देने के लिए किसी एक को बाहर करना अन्याय होगा. ऐसे में वैभव को अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव.

विज्ञापन

आयरलैंड की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?

आयरलैंड ने पिछले मैच में टीम इंडिया को 34 रन के बड़े अंतर से हराया था. लोर्कन टकर का इरादा सीरीज जीतने का है और वो अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में जानबूझकर कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे. आयरलैंड बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है.

विज्ञापन

दूसरे T20I के लिए आयरलैंड की प्लेइंग 11: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान), गैरेथ डेलानी, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, लियाम मैकार्थी और जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ