T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद 3 दिग्गज खिलाड़ियों का संन्यास, फैंस ने खड़े होकर दी भावुक विदाई

New Zealand Women’s Team: न्यूजीलैंड वुमेंस टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है. इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद कीवी टीम की तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास लिया. फैंस और साथी खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उन्हें विदाई दी.

ireland team

दिग्गजों ने लिया संन्यास (Image: Instagram/ICC Reel Screengrab)

New Zealand Women’s Team: वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 से न्यूजीलैंड का सफर खत्म हो गया है. इस टूर्नामेंट में कीवी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वो सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाए. इंग्लैंड के खिलाफ वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में उनका ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच हुआ. इंग्लैंड ने 9 विकेट से इस मैच में जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के टूर्नामेंट से बाहर होते ही तीन दिग्गज महिला क्रिकेटर्स ने संन्यास ले लिया है. फैंस और साथी क्रिकेटर्स ने खड़े होकर तालियां बजाई और उन्हें विदाई दी.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की तीन क्रिकेटर्स का संन्यास

सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहूहू ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वो वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास लेने वाली हैं. न्यूजीलैंड वुमेंस टीम का प्रदर्शन 2026 के वर्ल्ड कप में निराशाजनक रहा और इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ उन्होंने टूर्नामेंट खत्म किया. इसी के साथ तीनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुकी हैं. मैच के बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीम की खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने बाउंड्री के करीब ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ तीनों की विदाई दी. फैंस ने भी खड़े होकर तालियां बजाई.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की तीन सबसे सफल खिलाड़ियों का संन्यास

न्यूजीलैंड वुमेंस क्रिकेट इतिहास की तीन सबसे सफल खिलाड़ी क्रिकेट छोड़ चुकी हैं. सूजी बट्स न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं. वनडे और T20 क्रिकेट मिलाकर उन्होंने कीवी टीम के लिए कुल 370 मैच खेले और 10,566 रन बनाए. उन्होंने 145 विकेट भी झटके.

विज्ञापन

सोफी डिवाइन ने 317 मैच (वनडे + T20I) खेलते हुए 8,096 रन बनाए और 227 विकेट हासिल किए. ली ताहूहू न्यूजीलैंड वुमेंस टीम की सबसे सफल गेंदबाज रही. उन्होंने वनडे और T20I में खेले 207 मैचों में 225 विकेट झटके. न्यूजीलैंड की महिला टीम को सोफी, सूजी और ताहूहू तीनों की कमी खलने वाली है. बता दें कि वो अब न्यूजीलैंड टीम की जर्सी में नजर नहीं आएंगी लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ