Team India: भारतीय टेस्ट टीम अब अगला मुकाबला नवंबर में खेलने वाली है. ऐसे में भारत के सभी टेस्ट खिलाड़ी अब घरेलू क्रिकेट में ही नजर आने वाले हैं. जिसको ध्यान में रखते हुए ही अब बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया है. 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. जहां पर साउथ जोन और ईस्ट जोन की टीमें आमने-सामने होंगी. इस दौरान साउथ जोन की टीम से अब टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
केएल राहुल अब खेलेंगे दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने अब सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, नंबर 3 के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में खेलने को बोला है. दरअसल टीम इंडिया अब नवंबर महीने में ही टेस्ट मैच खेलने वाली है. ऐसे में इन खिलाड़ियों को एक और बड़ा मैच खेलने को मिल जाएगा. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था.
ऐसे में राहुल और सिराज के आने से साउथ जोन की टीम और भी मजबूत हो गई है. ऐसे में उनके जीतने के चांस अब और भी बढ़ गए हैं. पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ रनों की बारिश कर दी थी. ऐसे में वो उसी फॉर्म को फाइनल मुकाबले में भी जारी रखना चाहेंगे. साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण अब मैदान पर उन्हें भी मदद मिलने वाली है. इस टीम की बल्लेबाजी पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई है.
मैदान पर देखने को मिलेगी अच्छी टक्कर
हालांकि बीसीसीआई के इस फैसले के कारण अब फैंस को एक बार फिर से मोहम्मद सिराज और वैभव सूर्यवंशी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. सिराज के खिलाफ आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही फैंस के लिए ये टक्कर मजेदार होने वाली है. इसके अलावा मोहम्मद शमी का सामना केएल राहुल से होने वाला है.
ये भी पढ़ें: 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा! BCCI का हिटमैन के फ्यूचर को लेकर बड़ा फैसला
शमी ने अब तक इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है. अब उन्होंने अगर राहुल और देवदत्त पडिक्कल को भी उसी तरह से परेशान किया, तो चयनकर्ताओं को भी वो करारा जवाब देंगे. ईस्ट जोन की टीम मुकेश कुमार भी नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे मुकेश कुमार के पास भी अब खुद को साबित करने का अच्छा मौका है. इन खिलाड़ियों की एंट्री के कारण ही अब दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले पर पहले से ज्यादा फैंस की नजरें रहने वाली हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा, कौन होगा पहले टी-20 में वैभव सूर्यवंशी का जोड़ीदार?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines