Team India: भारतीय टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में भारत को और बेहतर करते हुए देखना चाहती है. जिसके कारण ही श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया 1 अभ्यास मैच खेल रही है. जहां पर पहले दिन श्रीलंका 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके साथ ही टीम इंडिया के गेंदबाजों की पोल भी खुल गई. टीम के 3 स्टार गेंदबाजों ने पहले दिन बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में जगह पर भी सवाल खड़ा हो सकता है.
मोहम्मद सिराज ने किया निराश
इस मुकाबले में कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं ऐसे समय में स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बहुत ज्यादा निराश किया. सिराज ने पहले दिन श्रीलंका 11 के खिलाफ 13 ओवर फेंके. जिसमें उन्होंने एक भी विकेट हासिल नहीं किया और 44 रन भी लुटा दिए. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली.
सिर्फ सिराज ने ही नहीं बल्कि उनके साथी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी बहुत ही खराब गेंदबाजी. कृष्णा ने 8 ओवरों में एक भी विकेट लिए बिना कुल 32 रन दे दिए. टीम इंडिया के दोनों स्टार तेज गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिला. जिसके कारण ही श्रीलंका 11 की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने के तक 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बना लिए हैं. गूरनूर बरार ने बतौर तेज गेंदबाज एकमात्र विकेट झटका.
ये भी पढ़ें: कितनी गंभीर है शुभमन गिल की चोट? सामने आया बड़ा अपडेट
सारांश जैन की डेब्यू पर आया संकट
घरेलू क्रिकेट के स्टार सारांश जैन ने इस मुकाबले में बतौर गेंदबाज बहुत ज्यादा निराश किया. उन्होंने 11 ओवरों में बिना विकेट हासिल 54 रन दिए हैं. वहीं बाकी के तीनों स्पिनरों को 2-2 विकेट मिला है. ऐसे में जब पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 चुनी जाएगी, तो सारांश जैन का पत्ता कट सकता है. वहीं स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए भी बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर कृष्णा की जगह गूरनूर बरार को प्लेइंग 11 में जगह दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: लगातार नजरअंदाज होने के बाद भड़के सरफराज खान! टीम में जगह नहीं मिलने पर दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
23 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
58 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines