Team India: भारतीय क्रिकेट टीम को अब बैक टू बैक सीरीज खेलनी है. ऐसे में टीम इंडिया अपने मुख्य खिलाड़ियों को दोबारा मैदान पर देखना चाहती है. हालांकि अभी ऐसा होता हुआ नहीं नजर आ रहा है. इंजरी के कारण कई खिलाड़ी हाल के समय में मैदान पर नहीं नजर आ रहे हैं. जिसमें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उभरते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा का नाम शामिल है. इन दोनों खिलाड़ियों के कमबैक में अब देरी हो सकता है. उसका कारण अब सामने आ गया है.
हार्दिक पांड्या के कमबैक में हो सकती है देरी
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी करने वाले थे. लेकिन उन्हें अभ्यास करते समय ही दोबारा इंजरी हो गई. जिसके कारण ही पांड्या के कमबैक में देरी हो सकती है. 17 सितंबर को पांड्या ने अपना फिटनेस टेस्ट पूरा कर लिया था. जिसके बाद 19 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान पांड्या को दाहिनी पिंडली में दर्द महसूस हुआ था. जिसके बाद दोबारा उनका एमआरआई कराया गया. जहां पर उन्हें बहुत हल्का इंट्रामेडुलरी एडिमा पाया गया.
ये बीमारी राइट मेडिकल टिबियल स्ट्रेस सिंड्रोम से मिलती-जुलती है. जिसके कारण ही उनका फिटनेस टेस्ट पास नहीं हुआ. पांड्या को 6 से 8 हफ्ते के लिए आराम दिया गया है. पांड्या उसके बाद ही दोबारा अपना फिटनेस टेस्ट पास करने का प्रयास करेंगे. इस दौरान पांड्या बिसफास्फोनेट थेरेपी और विटामिन-डी लेना होगा. फिलहाल जिस तरह से हालात नजर आ रहे हैं. उसको देखते हुए पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से भी लगभग बाहर हो गए हैं.
हर्षित राणा के कमबैक में भी होगी देरी
तेज गेंदबाज हार्दिक राणा को 7 सितंबर को फिटनेस टेस्ट देते हुए बाएं क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव की समस्या आई थी. जिसके बाद दोनों जांघों की एमआरआई में उन्हें लो-ग्रेड स्ट्रेन सामने आया था. पिछले 3 हफ्ते से राणा धीरे-धीरे दोबारा गेंदबाजी की शुरुआत करने का प्रयास कर रहे हैं. वो जल्द ही पूरी गेंदबाजी करने वाले थे. लेकिन बुखार, गले की खराश और सर्दी के कारण राणा ने दोबारा पूरी तरह से गेंदबाजी नहीं शुरू की है.
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट की जोड़ी अब 4 नवंबर को मैदान पर आएगी नजर, फैंस को करना होगा 1 महीने का इंतजार
मौजूदा समय में टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि हर्षित राणा जल्द ही इस बीमारी से उबर जाए और दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दे. जिससे अक्टूबर महीना खत्म होने तक राणा अपना फिटनेस टेस्ट दोबारा दे सके. हालांकि पांड्या की तरह हर्षित राणा का भी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना फिलहाल मुश्किल है. इस साल के अंत में तक टीम मैनेजमेंट इन दोनों ही खिलाड़ियों को दोबारा मैदान पर देखना चाहेगी. जिससे टीम जल्द ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर सके.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: तीसरे वनडे में मिली हार के ये 5 खिलाड़ी हैं जिम्मेदार, सीरीज जीतने का मजा हुआ खराब
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
