T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2022 समाप्त हो चुका है। इस वर्ल्ड कप में जहां इंग्लैंड ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया और दूसरी बार ये खिताब हासिल किया। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत तो अच्छी हुई, लेकिन सेमीफाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने कप्तान रोहित शर्मा और उनकी सोच पर सवाल खड़े किए हैं। इसी कड़ी में भारत के पूर्व कप्तान अतुल वासन ने रोहित को टीम मेनेजमेंट का सिर्फ एक मोहरा साबित कर दिया है।
अभी पढ़ें – फुटबॉल क्लब लिवरपूल को खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी: रिपोर्ट
‘मेरे ख्याल से रोहित का कप्तान के रुप में समय समाप्त हो गया है’
एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में पूर्व कप्तान अतुल वासन ने रोहित शर्मा को जमकर घेरा उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है भारत के टी20 कप्तान के रूप में रोहित का समय समाप्त हो गया है। आप हमेशा दो विश्व कप के बीच योजना बनाते हैं और मुझे नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट को उन्हें कप्तान बनाए रखने से कुछ हासिल होगा। आपके सामने दो विकल्प हैं – हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत। वहीं भारत और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि क्या हुआ, ऐसा लग रहा था कि भारत एडिलेड और इंग्लैंड शारजाह में बल्लेबाजी कर रही थी।
‘रोहित शर्मा ने केवल ये तय किया कि उन्हें कहां छिपना है’- अतुल वासन
रोहित शर्मा को घेरते हुए अतुल वासन ने उन्हें टीम मैनेजमेंट का मोहरा भी करार दिया। उन्होंने कहा कि ‘भारतीय टीम की हार के लिए आप कप्तानी को दोष नहीं दे सकते। आखिरकार, यह टीम प्रबंधन था जो सभी फैसले ले रहा था। रोहित शर्मा ने एक भी कॉल नहीं लिया। उन्होंने केवल यह तय किया कि मैदान पर कहां छिपना है।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines