Sahibzada Farhan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. इस मैच के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी प्रेजेंट की जाएगी. इसके अलावा खिलाड़ियों को मेडल और अवॉर्ड मिलेंगे. आपको बता दें कि पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इसी कारण उनका नाम टी20 वर्ल्ड कप के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के नॉमिनेशन में आया है. सवाल यह है कि अगर उन्हें यह खिताब मिला, तो क्या वो भारत आकर अवॉर्ड लेंगे.
साहिबजादा फरहान हैं ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने के दावेदार
ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए 8 खिलाड़ियों के नाम सामने रखे हैं. विल जैक्स, साहिबजादा फरहान, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्करम, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, संजू सैमसन और शेडली वैन शाल्कविक का नाम लिस्ट में है. साहिबजादा फरहान प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं, क्योंकि इस वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 7 मैचों में 383 रन बनाए और कोई खिलाड़ी उनसे आगे नहीं निकल पाया है.
क्या साहिबजादा फरहान भारत आकर लेंगे ट्रॉफी?
भारत और न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी होगी. इसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी खिलाड़ी को सौंपा जाएगा. हालांकि, पाक खिलाड़ी साहिबजादा फरहान अगर ये खिताब जीतते हैं, तो वो अवॉर्ड लेने के लिए अहमदाबाद में मौजूद नहीं होंगे. पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी भारत में नहीं खेल रहे हैं और अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले हैं. ऐसे में साहिबजादा फरहान का भारत आना संभव नहीं है.
पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद घर लौट गई थी. ऐसे में ट्रॉफी लेने के लिए फरहान भारत नहीं आएंगे. ऐसी स्थिति में ICC ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब फरहान के घर भेज सकती है. उन्हें अपना अवॉर्ड लेने के लिए इंतजार करना होगा. जल्द ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का नाम सामने आएगा. इसके बाद सारा कन्फ्यूजन खत्म हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: T20 World Cup के फाइनल में टीम इंडिया ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, हर कोई छूट गया पीछे!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 min agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
4 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
19 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
28 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines