हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup: 2 दिन में कितना घट गया अभिषेक शर्मा का वजन? स्टार बल्लेबाज ने दिया खुद का हेल्थ अपडेट

Abhishek Sharma Gives Health Update: अभिषेक शर्मा की कुछ दिनों पहले तबीयत खराब हो गई थी और इसी कारण उन्होंने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच मिस किया था. स्टमक इंफेक्शन के कारण अभिषेक को अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा. अभिषेक शर्मा ने अब अपनी हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट साझा कर दिया है और बताया कि उनका वजन कम हुआ है.

विज्ञापन
अभिषेक ने दिया हेल्थ अपडेट

Abhishek Sharma Gives Health Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई. वो टीम इंडिया के साथ ट्रेवल कर रहे हैं लेकिन अभी वो पूरी तरह ठीक नहीं हैं. कुछ दिनों पहले उन्हें अस्पताल में भी भर्ती किया गया था और वो नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया का आखिरी मैच खेलते हुए नजर नहीं आए थे. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अभिषेक शर्मा का बीमार पड़ने के कारण काफी वजन कम हो गया है. अब अभिषेक ने खुद इस चीज पर बात की और अपने स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट साझा किया.

अभिषेक शर्मा ने दिया हेल्थ पर अपडेट

वरुण चक्रवर्ती ने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद अभिषेक शर्मा की हेल्थ पर अपडेट दिया था. उन्होंने बताया था कि अभिषेक पहले के मुकाबले बेहतर हैं और शायद अगला मैच खेलेंगे. अर्शदीप सिंह ने अभिषेक के साथ एक वीडियो साझा की. इसी बीच अर्शदीप ने शर्मा से उनकी तबीयत के बारे में पूछा, ‘दाल चावल काफी अच्छे हैं और मैं भी अच्छा हूं. कुछ किलो कम हुए हैं.’

अभिषेक शर्मा ने खुद बता दिया कि पहले के मुकाबले उनकी हालत अभी ठीक हैं. दरअसल, उन्होंने वानखड़े स्टेडियम में नेट सेशन के बाद कुछ खा लिया था. इसी कारण शर्मा को स्टमक इंफेक्शन हो गया और उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया. उन्हें इसी वजह से अब दाल-चावल की डाइट पर रहने की सलाह दी गई है. शर्मा ने साफ कर दिया है कि उनका कुछ किलो वजन कम हुआ है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा? सस्पेंस के बीच साथी खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रहेगी फिट होने की कोशिश?

अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर हैं और फैंस उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में खेलते हुए देखना चाहते हैं. अभिषेक ने नामीबिया के खिलाफ मैच जरूर मिस किया लेकिन वो प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा बन रहे हैं. BCCI की मेडिकल टीम पूरी कोशिश करेगी कि अभिषेक मैच फिट हो जाए. अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच खेले हैं और कुल 110 रन ठोके हैं, जिसमें एक 74 रन का बड़ा स्कोर भी शामिल है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में आज ट्रिपल धमाका! ऑस्ट्रेलिया के सामने ‘जायंट किलर’, कब और कहां देखें LIVE एक्शन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola