T20 World Cup 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए ये 8 खिलाड़ी, भारत-ऑस्ट्रेलिया समेत इन 6 टीमों ने किया स्क्वॉड में बदलाव

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. हालांकि, वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत 6 टीमों के कुल 8 खिलाड़ी चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. यहां जानिए उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है.

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है. 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहे इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच फाइनल समेत कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे. हालांकि, वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत 6 टीमों को तगड़ा झटका लगा है और कुल 8 स्टार खिलाड़ी चोट कारण इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को भी बड़ा झटका लगा है और टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोट के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह बेन ड्वार्शियस और जेवियर बार्टलेट को रिप्लेसमेंट के रूप में स्क्वॉड में शामिल किया गया. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं. डोनोव फरेरा और टोनी जोर्जी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा, न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने भी चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह काइल जैमिसन को टीम में चुना गया है. अफगानिस्तान के नवीन उल हक भी बाहर हो गए हैं और उनकी जगह जिया उर रहमान को टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका के ईशान मलिंगा भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह प्रमोद मधुसन को चुना गया है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ