---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘उनमें छक्का मारने की ताकत नहीं…’, भारतीय दिग्गज ने बाबर आजम की उड़ाई खिल्ली, सरेआम लिए मजे

PAK vs NED: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर से टी20 इंटरनेशनल में फ्लॉप साबित हुए हैं. नीदरलैंड के खिलाफ मैच में वो 18 गेंदों में महज 1 चौका ही लगा पाए और छक्का मारने के चक्कर में कैच आउट हो गए. इस दौरान कमेंट्री में भारत के पूर्व क्रिकेटर ने उनके मजे लेने का काम किया.

---खबर नीचे जारी है---

PAK vs NED: पाकिस्तान की टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में 3 विकेट से जीत हासिल कर ली है. पाकिस्तान की टीम इस मैच में एक वक्त पर हार की कगार पर खड़ी थी लेकिन अंतिम ओवरों में फहीम अशरफ ने बाजी पलट दी और टीम को जीत दिलाई. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. बाबर 18 गेंदों की पारी में महज 1 चौका ही लगा पाए और केवल 15 रन बनाकर पवेलियन की राह पकड़ते दिखे. नीदरलैंड्स के खिलाफ फ्लॉप होते ही एक बार फिर से उनकी काबिलियत पर सवाल खड़े होने लगे हैं. शॉट मारने की उनकी काबिलियत पर सवाल खड़े करते हुए कमेंट्री के दौरान टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने उनके मजे ले लिए. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

कैफ ने कमेंट्री में उड़ाई बाबर की खिल्ली

बाबर आजम नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान आगे बढ़कर छक्का मारने के चक्कर में कैच थमा बैठे. मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बाबर आजम का मजाक बनाते हुए खए बड़ी बात कही. उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा, “आपने बोला छक्का मारो, कहां मार पाए, फील्डर पीछे है, ये उनकी ताकत नहीं है. स्टाइल उनका छक्का मारने का है ही नहीं. हर बॉल पर रन बनाओ और मैच जीतो ये उनका स्टाइल है. जहां बड़ा शॉट मारने गए आउट हो गए.”

---खबर नीचे जारी है---

बाबर का खराब फॉर्म लगातार जारी

बाबार आजम के टी20 क्रिकेट में खेलने के तरीके पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं. उनका स्ट्राइक रेट हमेशा से ही सवालों के घेरे में खड़ा रहता है. टी20 इंटरनेशनल में बाबर 140 मुकाबले खेल चुके हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट महज 128 का ही है. हाल ही में वो ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेलते हुए आ रहे हैं और वहां भी उनका प्रदर्शन शर्मनाक ही रहा था. 11 मैचों में उन्होंने 103 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे और उनका औसत 22.44 का रहा था.

ये भी पढ़िए- क्रिकेट कभी-कभी बहुत…’, पाकिस्तान से मिली हार पर दुखी हुए नीदरलैंड्स के कप्तान, बताई हार की बड़ी वजह

First published on: Feb 07, 2026 04:52 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola