हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिया तिलक-सुंदर की फिटनेस पर अपडेट, बताया कब करेंगे वापसी 

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में लग गई है. इसी के साथ 2 चोटिल खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी चर्चा शुरू हो गई है. तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस अपडेट पर सभी फैंस की नजरें हैं. जिसके बारे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
suryakumar yadav on tilak varma and washington sundar

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया फिलहाल बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही घरेलू मैदान पर टाइटल डिफेंड करने के लिए टीम इंडिया तैयार नजर आ रही है. हालांकि तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर इंजरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेले. कीवी टीम के खिलाफ सीरीज 4-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक और सुंदर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है. जिससे फैंस को बड़े सवाल का जवाब मिला है.  

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा की वापसी पर सभी की नजरें हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के बारे में कहा, तिलक वर्मा…वह अच्छी फॉर्म में है. मैंने सुना है कि वह बॉम्बे (मुंबई) में 2 और 4 तारीख को दो गेम खेल रहा है. मुझे लगता है कि दो गेम काफी हैं. मैंने कल ही उससे बात की थी.उसने बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग और सब कुछ शुरू कर दिया है. इसलिए, उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे पास होगा.’ 

वॉशिंगटन सुंदर के बारे में बोलते हुए कप्तान सूर्या ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वाशी (वॉशिंगटन सुंदर) भी अच्छा कर रहा है. हमने कल उन दोनों (तिलक और वाशिंगटन) से बात की थी. तिलक काफी बेहतर है. वाशी ने लगभग अपनी बॉलिंग और बैटिंग शुरू कर दी है. वह भी अच्छा दिख रहा है. उम्मीद है, वह जल्द ही वापस आ जाएगा.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फॉर्म में लौटते ही सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कोहली-हसरंगा के खास क्लब में हुए शामिल  

लय में नजर आ रही है टीम इंडिया 

हाल के समय में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया कोई भी मुकाबला नहीं हारी है. इसके अलावा टीम के लगभग सभी खिलाड़ी बहुत ही अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया लगातार दूसरा और ओवरऑल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीत सकती है. टी20 फॉर्मेट में घरेलू मैदान पर टीम इंडिया को हराना बहुत बड़ी बात हो गई है. अब कप्तान सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में वापसी कर चुके हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले बैन होगा पाकिस्तानी खिलाड़ी? गेंदबाजी एक्शन को लेकर ऑस्ट्रेलिया कर सकता है ICC से शिकायत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola