PAK vs NED: भारत का मैच बायकॉट करके बुरा फंसा पाकिस्तान, इंद्रदेव भी नहीं देंगे कोलंबो में पड़ोसियों का साथ 

PAK vs NED: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा. जिसमें पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमों का आमना-सामना होगा. पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही विवादों में है, ऐसे में उनके ऊपर सभी की नजरें रहने वाली है. टीम इंडिया के मुकाबले का बायकॉट करके पाकिस्तान की टीम बुरी फंस गई है.

pak vs ned match weather forecast

pak vs ned match weather forecast

PAK vs NED: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच 11 बजे सुबह से खेला जाएगा. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई है. भारत के खिलाफ मुकाबले का बायकॉट करके पाकिस्तान की टीम पहले से ही फंसी हुई नजर आ रही है. ऊपर से अब इंद्रदेव भी अब पाकिस्तानी टीम से नाराज नजर आ रहे हैं. नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बारिश पाकिस्तानी टीम का समीकरण खराब कर सकती है. 

विज्ञापन

कैसा रहेगा इस मुकाबले में मौसम? 

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में खेले जाने वाले इस मुकाबले में बारिश का साया नजर आ रहा है. एक्यूवेदर के अनुसार, मुकाबले के दौरान तापमान थोड़ा ज्यादा रहने वाला है, क्योंकि स्टेडियम चारों ओर से समुद्र से घिरा हुआ है. दिन में तापमान 33 डिग्री के करीब रहेगा और मैच आगे बढ़ने पर यह 29 डिग्री से भी कम हो जाएगा. बारिश की बहुत ज्यादा संभावना है. जबकि बारिश के 1.5 घंटे हो सकता है. जिसका मतलब है कि अगर बारिश खेल के दौरान होती है, तो मैच पर असर पड़ सकता है. 

विज्ञापन

अगर ये मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है, तो पाकिस्तान की टीम बुरा फंस जाएगा. भारत के खिलाफ मुकाबला टीम पहले से ही नहीं खेल रही है. ऐसे में इस मुकाबले में भी उन्हें पूरे 2 पॉइट नहीं मिलते हैं, तो उनके लिए सुपर 8 का रास्ता बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगा. ऐसी स्थिति में पाकिस्तान की टीम को यूएसए और नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 के रोमांच में चार चांद लगाएंगे ये दिग्गज प्लेयर्स, टूर्नामेंट के कमेंट्री पैनल का हुआ ऐलान

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

नीदरलैंड्स स्क्वॉड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, जैक लायन कैशेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर), नोआ क्रोस, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब ज़ुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन. 

पाकिस्तान स्क्वॉड: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ