ICC की सजा से बचने के लिए पाकिस्तान ने चला नया पैंतरा, भारत के मैच को बायकॉट करना पड़ रहा है भारी

T20 World Cup 2026 IND vs PAK Match: पीसीबी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में मैच खेलने से इनकार किया है. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की सजा से बचने के लिए ‘फोर्स मेज्योर’ क्लॉज का यूज करने की कोशिश की है, लेकिन ग्लोबल क्रिकेट बॉडी ने जवाब मांगा है.

IND vs PAK T20 World Cup

IND vs PAK

ICC Ask PCB on Force Majeure: आईसीसी ने पाकिस्तान से पूछा है कि ‘फोर्स मेज्योर’ क्लॉज का इस्तेमाल करके टीम के भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना करने को कैसे सही ठहराया जा सकता है, जबकि पीसीबी ने इसका ठीकरा अपनी सरकार पर डालकर इस सिचुएशन से निकलने की कोशिश की थी.

विज्ञापन

फोर्स मेज्योर यूज करना सही है?

ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से पूछा है कि सरकार के निर्देशों पर बाकी टूर्नामेंट खेलते हुए एक मैच से पीछे हटने को कैसे सही ठहराया जा सकता है. कुछ दिन पहले, पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी को लिखा था कि वो ‘फोर्स मेज्योर’ क्लॉज़ का इस्तेमाल करना चाहते हैं और इसके कारण के तौर पर सरकार के उस ट्वीट का हवाला दिया था, जिसमें टीम को कोलंबो में 15 फरवरी के मैच में खेलने से मना किया गया था.

विज्ञापन

ICC से बात कर रहा है पीसीबी

हालांकि अब उम्मीद की एक किरण जगी है क्योंकि एक आईसीसी डायरेक्टर के मुताबिक, पीसीबी ने बातचीत के लिए आईसीसी से संपर्क किया है. वर्ल्ड क्रिकेट बॉडी से फॉर्मल कम्युनिकेशन मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगे की बातचीत शुरू की. ICC फिलहाल बोर्ड के साथ एक व्यवस्थित तरीके से बातचीत कर रहा है ताकि संभावित सॉल्यूशन तलाशे जा सकें, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि खेल का फायदा एकतरफा कार्रवाई से ऊपर होना चाहिए.

विज्ञापन

फोर्स मेज्योर क्या है?

फोर्स मेज्योर एक कॉन्ट्रैक्ट का प्रोविजन है जो किसी पार्टी को जंग, प्राकृतिक आपदाओं, सरकारी कार्रवाई या पब्लिक इमरजेंसी सिचुएशन जैसी अपने कंट्रोल से बाहर की असाधारण घटनाओं के कारण अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने से छूट देता है. इस क्लॉज़ को लागू करने के लिए प्रभावित पार्टी को ये दिखाना होगा कि घटना अप्रत्याशित थी, टाली नहीं जा सकती थी और उसने इसके असर को कम करने के लिए सभी उचित कदम उठाए. सिर्फ असुविधा या राजनीतिक पसंद आमतौर पर इस शर्त को पूरा नहीं करती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ