T20 WC 2024: वनडे के बाद टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हुई ये टीम, यूगांडा ने क्वालीफाई कर रचा इतिहास

T20 World Cup 2024, Uganda Qualifies: जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अब सभी 20 टीमों के नाम तय हो गए हैं। यूगांडा ने इतिहास रचा है।

T20 World Cup 2024 Uganda Qualifies Creates History Zimbabwe Knocked Out All 20 Teams Finalized

T20 World Cup 2024 Uganda Qualifies Creates History Zimbabwe Knocked Out All 20 Teams Finalized

T20 World Cup 2024, Uganda Qualifies: जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब सभी 20 टीमें तय हो गई हैं। अफ्रीका का पांचवां देश बनते हुए गुरुवार को यूगांडा ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया है। वहीं एक टीम ऐसी है जो पहले वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। अब वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 से भी बाहर हो गई है। गुरुवार को अफ्रीका क्वालीफिकेशन के अपने अंतिम मुकाबले में यूगांडा ने रवांडा को हराकर पांचवीं जीत दर्ज की। इसी के साथ अफ्रीका क्वालीफिकेशन की दो टीमें नामीबिया और यूगांडा तय हो गईं।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के लिए बुरा वक्त

जिम्बाब्वे की टीम ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। पर इस वर्ल्ड कप के लिए टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई है। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद जिम्बाब्वे की टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और 20 टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए भी जिम्बाब्वे के लिए जगह नहीं बना पाना बहुत बड़ा झटका है। यह टूर्नामेंट जून में होगा जिसकी स्टार्ट डेट पर 3 या 4 जून पर सस्पेंस है। जबकि फाइनल 30 जून को खेला जाना है।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

कौन सी 20 टीमों ने किया क्वालीफाई?

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें खेलेंगी। कुछ ने रैंकिंग के आधार पर डायरेक्ट एंट्री ली है तो कुछ ने अलग-अलग महाद्वीपों में खेले गए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के साथ क्वालीफाई किया है। यूएसए और वेस्टइंडीज होस्ट होने के नाते ऑटोमेटिक एंट्री ले ली। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के आधार पर भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, और श्रीलंका ने क्वालीफाई किया। अफगानिस्तान और बांग्लादेश को रैंकिंग के आधार पर एंट्री मिली।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद फिर यूरोप क्वालिफायर से स्कॉटलैंड और आयरलैंड ने क्वालीफाई किया। ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालीफायर से पापुआ न्यू गिनी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह बनाई। अमेरिका क्वालीफायर से कनाडा, एशिया क्वालीफायर से नेपाल और ओमान ने क्वालीफाई किया। अफ्रीका क्वालीफायर से नामीबिया और अब यूगांडा ने एंट्री ली है। इस टूर्नामेंट 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 8 में जाएंगी। फिर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ