India vs South Africa: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज खेला जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो चुका है। यह मैच साउथ अफ्रीका के डरबन में खेला जाना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश और पिच गीली होने के कारण बिना टॉस हुए ही मुकाबला रद्द हो गया। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के दृष्टिकोण से यह सीरीज काफी अहम है, क्योंकि इस सीरीज से भारतीय टीम को लेकर अंदाजा हो जाएगा कि आईसीसी टूर्नामेंट विश्व कप के लिए किन-किन खिलाड़ियों का चयन करना चाहिए। वर्तमान की भारतीय टीम में 4 ऐसे युवा खिलाड़ी हैं, जिसको विश्व कप खेलने के लिए चुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: पहला मैच रद्द होने से भड़के सुनील गावस्कर, कहा- ‘लगता है CSA के पास कवर खरीदने के भी पैसे नहीं’
ये 4 खिलाड़ी खेल सकते हैं विश्व कप
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम को सिर्फ अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा, ऐसे में भारत के पास बहुत कम समय बचा है विश्व कप के लिए अपनी टीम तैयार करने के लिए। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले भारत ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से सीरीज हार चुका है। इस सीरीज में भी कोई भी बड़े खिलाड़ी टीम के हिस्सा नहीं थे। भारतीय टीम को युवा खिलाड़ियों ने ही जीत का स्वाद चखाया था, इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन दिखाया। चलिए हम आपको बताते हैं वह कौन से 4 खिलाड़ी हैं, जिसे विश्व कप की टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- बाबर आजम क्यों वर्ल्ड कप 2023 में नहीं कर पाए बेहतरीन प्रदर्शन? गौतम गंभीर ने बताया सटीक कारण
तेज गेंदबाज को भी मिलेगा मौका
टी20 विश्व कप में युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह को शामिल करना तय माना जा रहा है। रिंकू सिंह का बल्ला जमकर बोल रहा है, ऑल्ट्रेलिया के खिलाफ भी रिंकू के बल्ले से तूफानी अंदाज में रन निकले हैं, ऐसे में युवा खिलाड़ियों में रिंकू टीम की पहली पसंद होगी। दूसरे खिलाड़ी हैं ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल। वह टीम को तेज शुरुआत देते हैं, जो काम रोहित शर्मा विश्व कप में कर रहे थे, वही काम यशस्वी कर रहे हैं। इस लिस्ट में आने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं रवि विश्नोई। उन्होंने भी अपने गेंद से विरोधी बल्लेबाजों का डंडा ऐसा उखाड़ा कि वह टी20 विश्व कप के नंबर वन गेंदबाज बन गए। ऐसे में उन्हें भी टीम में शामिल किया जा सकता है। एक अन्य खिलाड़ी हैं तेज गेंदबाज मुकेश कुमार। उन्होंने भी अपनी गेंदबाजी से खूब कहर ढाया है, ऐसे में उन्हें भी विश्व कप की टीम में शामिल किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
56 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines