T20 WC 2024: रोहित-विराट में अभी भी दम! पूर्व कप्तान का दावा, टी20 वर्ल्ड कप खेलने के हकदार दोनों दिग्गज

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह मिलने को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं।

t20 World cup 2024 rohit sharma captain Jay Shah Statement Virat Kohli Role

t20 World cup 2024 rohit sharma captain Jay Shah Statement Virat Kohli Role (Image- X)

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए किसी भी वक्त ऐलान हो सकता है। उसी बीच चर्चा टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर भी जारी है। सबसे ज्यादा अटकलें लग रही हैं टीम इंडिया के दो बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर। जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोनों के खेलने को लेकर कई सवाल-जवाब हो रहे हैं। उसी बीच एक पूर्व कप्तान ने दावा किया है कि, यह दोनों दिग्गज टी20 वर्ल्ड कप खेलने के हकदार हैं।

विज्ञापन

पूर्व कप्तान का बड़ा दावा

विज्ञापन

दरअसल हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की। उन्हें लगता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा में अभी भी दम बाकी है। हालांकि, उनका कहना गलत नहीं है, क्योंकि इन दोनों बड़े खिलाड़ियों के आंकड़े इस बात के गवाह हैं। पीटरसन ने इसको लेकर कहा कि, ‘रोहित और विराट की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हर हाल में बनती है। ये दोनों भारतीय क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी हैं और आपको इन दोनों को इज्जत देनी होगी।’ वर्ल्ड कप 2023 में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। आंकड़े नीचे आप तस्वीर में देख सकते हैं।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

Rohit Sharma And Virat Kohli World Cup 2023 Stats

Rohit Sharma And Virat Kohli World Cup 2023 Stats

विज्ञापन

6 मुकाबले बाकी

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले कुल 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले और खेलने हैं। तीन मैचों की सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ होनी है 10 दिसंबर से। उसके बाद जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल होगा जहां खिलाड़ियों को टी20 की भरपूर प्रैक्टिस मिलेगी। लेकिन देखना यह होगा कि इन छह टी20 इंटरनेशनल से दूर रहने के बाद भी क्या किसी खिलाड़ी की अचानक वर्ल्ड कप में एंट्री हो जाएगी।

विज्ञापन
Rohit Sharma And Virat Kohli T20 World Cup Records

Rohit Sharma And Virat Kohli T20 World Cup Records

20 टीमें लेंगी हिस्सा

जून में वेस्टइंडीज व यूएसए की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। गुरुवार को यूगांडा इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर 20वीं टीम बनी। इस टूर्नामेंट में पांच-पांच टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप दो टीमें क्वॉर्टरफाइनल यानी सुपर 8 में जगह बनाएंगी। इसके बाद यहां से नॉकआउट स्टेज की शुरुआत होगी। फिर चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। सेमीफाइनल की दो विजेता टीमें 30 जून 2024 को फाइनल मुकाबला खेलेंगी। अभी इस टूर्नामेंट का शेड्यूल और वेन्यू आना बाकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ