Big Update on Mohammed Shami: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय के बाद टी20 क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं। रोहित और विराट करीब 14 महीने के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में दोनों दिग्गजों के प्रदर्शन पर खास नजर रहने वाला है। हालांकि विराट कोहली पहले टी20 मुकाबले से बाहर रहेंगे। कोच राहुल द्रविड़ ने खुद बताया की कोहली पहले मुकाबले से निजी कारणों से बाहर रहेंगे। अब खबर आ रही है कि सिर्फ रोहित और विराट ही नहीं, बल्कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी टी20 क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2024 के लिए सभी टीमों का जारी हुआ स्क्वाड, देखें किस टीम में कौन धुरंधर हुए शामिल
BCCI करेंगे शमी से चर्चा
मोहम्मद शमी लंबे समय से टी20 क्रिकेट से बाहर हैं। हालांकि उन्होंने आईपीएल 2023 खेला था और इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे। इसके अलावा मोहम्मद शमी आईसीसी विश्व कप 2023 में भी सबसे अधिक 24 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे, बावजूद इसके की शमी ने सिर्फ 7 मुकाबले खेले थे। इससे साफ है कि शमी फॉर्म में चल रहे हैं। अगर उन्हें टी20 विश्व कप में वापस बुलाया जाता है, तो भारतीय टीम की गेंदबाजी पक्ष को मजबूती मिल सकती है। इस कड़ी में बीसीसीआई का शमी को लेकर प्लान लीक हो गया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड मोहम्मद शमी से उनके भविष्य पर चर्चा करने वाले हैं। शमी से पूछा जाएगा कि वह और कितना लंबा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: पहले मैच में किसको मिलेगा फायदा, बल्लेबाज या गेंदबाज; कैसा होगा पिच का मिजाज
शमी खेलना चाहते हैं T20 WC
बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी से यह लगभग तय माना जा रहा है कि शमी की विश्व कप में वापसी हो सकती है। बता दें कि मोहम्मद शमी भी आईसीसी टी20 विश्व खेलना चाहते हैं। हाल ही में न्यूज 24 से बात करते हुए शमी ने कहा था कि वह टी20 विश्व कप खेलना चाहते हैं। उनके सपने में भी टी20 विश्व कप ही आता है, अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह जरूर खेलेंगे। इससे साफ है कि अगर बीसीसीआई शमी से टी20 विश्व कप खेलने का बारे में पूछते हैं, तो वह कभी मना नहीं करेंगे।
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
10 mins agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
17 mins agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
13 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
13 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines