T20 World Cup 2024: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का भारतीय सरजमीं पर सफल आयोजन हुआ है। अब जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। यूएसए और वेस्टइंडीज इसकी संयुक्त मेजबानी करेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं इससे पहले विश्व विजेता टीम ने एक तगड़ा दांव चला और कीरोन पोलार्ड को अपने साथ जोड़ लिया है। पोलार्ड दो बार 2012 और 2016 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे। अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंग्लैंड की टीम ने तगड़ा दांव चला और पोलार्ड की सेवाएं लेने का ऐलान किया है।
कीरोन पोलार्ड बनेंगे इंग्लैंड के स्टाफ का हिस्सा
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 24 दिसंबर को इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कीरोन पोलार्ड इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। पोलार्ड टीम में सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे। पोलार्ड की बात करें तो उनके पास 600 टी20 मुकाबलों का अनुभव है। पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 101 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए 135 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 1569 रन बनाए हैं। उनके नाम 42 विकेट भी इस फॉर्मेट में दर्ज हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बड़ी जिम्मेदारी
कीरोन पोलार्ड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहली बड़ी जिम्मेदारी होगी। अप्रैल 2022 में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था। वहीं आईपीएल में वह पिछले सीजन से मुंबई इंडियंस के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच जुड़े हुए हैं। अब पोलार्ड को वेस्टइंडीज की सरजमीं पर होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम के साथ जोड़ा गया है। हालिया वेस्टइंडीज के दौरे पर विश्व विजेता टीम को टी20 सीरीज में 2-3 से हार झेलनी पड़ी थी।
इंग्लैंड को कैसे मिलेगा फायदा?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कैरेबियन लैंड पर प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम वहां से वनडे और टी20 सीरीज हारकर लौट रही है। पिछले साल यहां टेस्ट सीरीज भी टीम हारी थी। उसके बाद जो रूट ने इस्तीफा दिया था और बेन स्टोक्स को टीम की कमान सौंपी गई थी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से भी टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। वर्ल्ड कप के बाद से टीम एक भी टी20 सीरीज नहीं जीती है। पहले बांग्लादेश के खिलाफ टीम 3-0 सेहारी। फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई। उसके बाद अब वेस्टइंडीज में टीम सीरीज हार गई।
यह भी पढ़ें- INDW vs AUSW: भारतीय महिला टीम ने खत्म किया 46 साल का इंतजार, ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने में स्नेह राणा बनीं स्टार
यह भी पढ़ें- साल 2023 में विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी आगे रहे शुभमन गिल, टॉप 10 से वर्ल्ड कप का हीरो बाहर
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines