साल 2023 में विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी आगे रहे शुभमन गिल, टॉप 10 से वर्ल्ड कप का हीरो बाहर

Top 10 Indian Cricketers 2023: साल 2023 में भारत के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल का जलवा खेल के मैदान से लेकर कमाई तक हर जगह देखने को मिला है।

Shubman Gill Ahead of Rohit Sharma Virat kohli Top 10 Indian Cricketers Mohammad Shami Out of list Highest Earnings 2023

Shubman Gill Ahead of Rohit Sharma Virat kohli Top 10 Indian Cricketers Mohammad Shami Out of list Highest Earnings 2023 (Image Credit- twitter)

Top 10 Indian Cricketers Highest Earnings 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 ना ही बुरा रहा और ना ही कुछ खास अच्छा रहा है। इस साल टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला गंवाया। उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 के भी फाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। वहीं टी20 इंटरनेशनल में भी टीम इंडिया ने इस साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन दो मौके टीम इंडिया ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के गंवा दिए। इसके बावजूद इस साल कमाई में भारतीय खिलाड़ियों ने करोड़ों रुपए अपनी झोली में डाले।

विज्ञापन

गिल टॉप पर, शमी लिस्ट से बाहर

विज्ञापन

सबसे पहले आपको बता दें कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों को एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपए, एक वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपए और एक टी20 इंटरनेशनल के लिए 3 लाख रुपए की मैच फीस मिलती है। उस लिहाज से टॉप 10 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई है। खास बात यह है कि उस लिस्ट में शुभमन गिल टॉप पोजीशन पर हैं और वह विराट कोहली व रोहित शर्मा से भी आगे हैं। इतना ही नहीं वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के हीरो रहे मोहम्मद शमी टॉप 10 की लिस्ट का हिस्सा ही नहीं हैं।

Indian Cricketers Earnings 2023

Indian Cricketers Earnings 2023 (Image Credit- News24 Sports

विज्ञापन

https://twitter.com/ShoukatKulachi3/status/1738791206849769869

शुभमन गिल ने इस साल भारतीय टीम के लिए 5 टेस्ट, 29 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। अगर मैच फीस के हिसाब से जोड़ा जाए तो इस साल उन्होंने कुल 2.88 करोड़ रुपए मैच फीस से कमाए हैं। वहीं मोहम्मद शमी जिन्होंने इस साल टीम इंडिया के लिए 4 टेस्ट और 19 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं, उन्होंने मैच फीस से कुल 1.74 करोड़ रुपए कमाए हैं। वह टॉप 10 में कमाई के मामले में शामिल नहीं हैं। यहां तक की मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन सब इस लिस्ट का हिस्सा हैं लेकिन शमी फिर भी इसमें शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
Indian Cricketers Earnings 2023

Indian Cricketers Earnings 2023 (Image Credit- News24 Sports

विज्ञापन

साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 क्रिकेटर्स

  • शुभमन गिल- 2.88 करोड़
  • विराट कोहली- 2.67 करोड़
  • रोहित शर्मा- 2.67 करोड़
  • रवींद्र जडेजा- 2.67 करोड़
  • मोहम्मद सिराज- 2.46 करोड़
  • कुलदीप यादव- 2.07 करोड़
  • सूर्यकुमार यादव- 1.95 करोड़
  • केएल राहुल- 1.92 लाख
  • ईशान किशन- 1.65 करोड़
  • हार्दिक पांड्या- 1.53 करोड़

यह भी पढ़ें- INDW vs AUSW: भारतीय महिला टीम ने खत्म किया 46 साल का इंतजार, ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने में स्नेह राणा बनीं स्टार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ