Dominica refuses to host WC: टी20 विश्व कप 2024 में अधिक समय नहीं बचा है। अगले साल के जून महीने में टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी टीमें अभी से तैयारियों में जुट गई है। भारत भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाला है, जो टी20 विश्व कप के दृष्टिकोण से होने वाला है। इस बीच आईसीसी को बड़ा झटका लगा है, एक कैरेबियन देश ने विश्व कप की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है।
ये भी पढ़ें;- BAN vs NZ: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 150 रनों से हराया
क्या है मेजबानी नहीं करने का कारण
कैरेबियन देश डोमिनिका ने टी20 विश्व कप की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में आईसीसी को अब एक नए वेन्यू की तलाश करनी होगी। डोमिनिका के विंडसर पार्क के मैदान पर एक ग्रुप मैच और दो सुपर 8 मैच होने थे, लेकिन डोमिनिका ने मेजबानी करने से इनकार कर लिया है। डोमिनिका ने इसका कारण बताते हुए कहा कि हमें ठेकेदारों से जो टाइमलाइन मिली थी, उसके अनुसार हम समय रहते स्टेडियम के निर्माण कार्यों को पूरा नहीं करा सकते थे। यही कारण है कि हम टी20 विश्व कप मैचों की मेजबानी नहीं कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें;- क्या है रिंकू सिंह की पावर का Secret? कैसे जड़ सकते हैं लंबे-लंबे छक्के, Rinku ने खुद बताया
आईसीसी प्लान बी करेगा लागू
डोमिनिका सरकार ने आगे कहा कि हम क्रिकेट वेस्टइंडीज को शुक्रिया करते हैं और विश्व कप की मेजबानी के लिए शुभकामना भी देना चाहते हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज ने भी डोमिनिका सरकार के इस फैसले को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने इसकी जानकारी आईसीसी को दी है। टी20 विश्व कप के टूर्नामेंट डायरेक्टर फवाज बख़्श ने डोमिनिका के इस कदम को लेकर कहा कि जब कोई टूर्नामेंट बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाता है, तो ऐसी परिस्थितियों का आना सामान्य है। इससे चिंता करने की कोई बात नहीं है, हमारे पास प्लान बी है, अब हम इसे लागू करेंगे।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
56 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines