Virat Kohli Fake Fielding: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। इस मैच में जहां एकतरफ भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की वहीं मुकाबला विवादों में भी रहा। सबसे बड़ा मामला विराट कोहली की फेक फिल्डिंग का सामने आया जिसपर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले पर अब पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने भी अपना बयान जारी किया है।
उन्होंने गलत किया लेकिन अब चिड़िया चुग गई खेत- वीरेंद्र सहवाग
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नरुल हसन के द्वारा विराट कोहली पर लगाए गए फेक फिल्डिंग के आरोपों पर एक क्रिकेट वेबसाइट द्वारा आयोजित इवेंट में बोलते हुए पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ‘हां विराट कोहली ने उस मौके पर गलती की थी। लेकिन उनकी इस गलती पर बांग्लादेश के बल्लेबाजों को तभी अंपायर से शिकायत करनी चाहिए थी तो उसका फैसला तुरंत हो जाता।वह मैच हारने के बाद अब इस मामले को उठा रहे हैं। लेकिन अब क्या फायदा, जब चिड़िया चुग गई खेत।’
ये हैं पूरा मामला
दरअसल भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच में दूसरी इनिंग के 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर नजर आया। अक्षर पटेल ने लिटन दास को दूसरी गेंद डाली तो उन्होंने इसे स्वीपर कवर से ऊपर से पुल कर दिया। यहां लगे फील्डर अर्शदीप सिंह के पास गेंद गई तो पॉइंट की ओर लगे फील्डर विराट कोहली ने गेंद फेंकने का इशारा किया।आईसीसी के नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी जब बल्लेबाजों को आउट करने या झूठी फील्डिंग का झांसा देता है तो फील्डिंग टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाने का नियम है।
अभी पढ़ें – AUS vs AFG: मार्कस स्टोइनिस ने मारी बड़ी हिट, ताकत के दमपर गेंद को स्टैंड्स में फेंका, देखें Video
किस्मत से अंपायरों ने विराट कोहली की इस हरकत पर गौर नहीं किया और टीम इंडिया 5 रन की पेनल्टी से बच गई। बारिश से प्रभावित वह मैच भी टीम इंडिया ने 5 रन से ही अपने नाम किया, जिसके बाद नुरुल हसन ने इस मुद्दे को मीडिया में उठाया। नुरुल ने कहा कि एक मौके पर विराट ने फेक फील्डिंग की थी, जिस पर अंपायरों को बांग्लादेश को 5 रन अतिरिक्त देने चाहिए थे। लेकिन उन्होंने इस गलती को ही नजरअंदाज कर दिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
43 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
44 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
59 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines