T20 World Cup 2022 WI VS SCO: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच क्वालिफायर मैच खेला गया। इस मैच में पहले बेटिंग करते हुए स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 161 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 118 पर ही ऑलआउट हो गई और 42 रनों से हार गई। टी20 विश्वकप में कल ही नामीबिया ने श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था, वहीं आज स्कॉटलैंड ने भी सभी को चौंका दिया है।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: रोमांचक मुकाबले में जीती टीम इंडिया, फिंच की तूफानी पारी गई बेकार..देखें स्कोरकार्ड
वेस्टइंडीज ने लगातार गंवाए विकेट
161 रनों के टार्गेट को चेज करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शुरूआत में ही कायल मेयर्स और एविन लुईस का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद 10 ओवर तक आते-आते आधी टीम पेवैलियन पहुंच गई थी। जिसके बाद 38 रनों की दमदार पारी खेली लेकिन वह भी टीम को जीता नहीं पाए और टीम ऑलआउट हो गई। वहीं स्कॉटलैंड की तरफ से मार्क वैट ने 3 विकेट झटके।
जॉर्ज मुंसी ने खेली अर्धशतकीय पारी
स्कॉटलैंड की तरफ से ओपनर जॉर्ज मुंसी ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को इस स्कोर की तरफ ले जाने में मदद की। पहले बैटिंग करते हुए स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी रहीं। टीम को पहला झटका 7वें ओवर में लगा जिसके बाद टीम ने जल्दी जल्दी दो और विकेट गंवा दिए। लेकिन एक छोर से जॉर्ज मुंसी ने पारी को संभाले रखा। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से अलजारी जोसेफ और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट झटके।
स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉर्ज मुंसी, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (WK), रिची बेरिंगटन (C), कैलम मैकलियोड, क्रिस ग्रीव्स, माइकल लीस्क, मार्क वाट, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, ब्रैड व्हील।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): काइल मेयर्स, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शमरह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (w/c), रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines