हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WI vs SCO: वेस्ट इंडीज बोली- वॉट? इस गेंदबाज ने लगा दी वाट, देखें वीडियो

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 wi vs sco mark watt

नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप का ट्रेलर ही ऐसा है तो पिक्चर कैसी होगी। क्वालीफायर मुकाबलों में जहां एक ओर बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं तो वहीं वार्मअप मैचों में भी ताबड़तोड़ क्रिकेट का रोमांच देखने को मिल रहा है। एक ऐसा ही नजारा वेस्ट इंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में देखने को मिला। विंडीज की टीम भी श्रीलंका की तरह धराशायी हो गई और इस टूर्नामेंट में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हो गया। वेस्ट इंडीज को स्कॉटलैंड ने 42 रनों से धूल चटा दी। स्कॉटलैंड की जीत में गेंदबाज मार्क वॉट का बड़ा योगदान रहा।

अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: उमरान मलिक ने बरपाया कहर, हवा में उड़ा दिया मिडल स्टंप, देखें वीडियो

12 रन देकर चटका डाले 3 विकेट 

लेफ्ट आर्म स्पिनर ने 4 ओवर में महज 12 रन दिए और 3 विकेट चटका डाले। वॉट की शानदार गेंदबाजी के आगे विंडीज के बल्लेबाजों की एक न चली। वॉट ने ब्रैंडन किंग को 17 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद अल्जारी जोसेफ को डक पर और ओडियन स्मिथ को 5 रन पर आउट कर वेस्ट इंडीज के जबड़े से जीत छीन ली।

विज्ञापन

Mark Watt की घातक गेंदबाजी

वॉट की शानदार गेंदबाजी देख विंडीज दंग रह गई। स्कॉटलैंड के गेंदबाज मिशेल लीस्क ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं ब्रेड व्हील ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 और जोश डेवी व साफियान शरीफ को एक-एक विकेट मिला। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 160 रन बनाए। जवाब में वेस्ट इंडीज 18.3 ओवर में 118 रन पर ढेर हो गई।

अभी पढ़ें – ENG vs PAK: नसीम शाह की कातिलाना गेंद ने उखाड़ दिया स्टंप, Philip Salt भी रह गए हैरान…देखें

विज्ञापन

 

चुनौतीपूर्ण हो गया टूर्नामेंट

दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन विंडीज के लिए इस टूर्नामेंट में बने रहना चुनौतीपूर्ण हो गया है। अब वेस्ट इंडीज का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को जिम्बाव्वे और 21 अक्टूबर को आयरलैंड से होगा। देखना दिलचस्प होगा कि वेस्ट इंडीज इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में किस तरह कामयाब होती है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola