T20 World Cup 2022: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में भाग लेने के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है और प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच को जीत लिया है और अब फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को होने वाले महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। इस मैच से पहले दोनों ही टीम के टॉप बल्लेबाज विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान एक साथ प्रेक्टिस करते नज़र आए हैं।
विराट कोहली (Virat Kohli) ऐसा कोई दिन नहीं होता है जब प्रैक्टिस ना करें। वो हर एक दिन काफी कड़ी मेहनत करते हैं। उनका एक और वीडियो टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से आया है जब मैच के बाद वो बल्ला उठाकर नेट्स में प्रैक्टिस करने लगे। खास बात ये थी कि उनके साथ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भी नेट सेशन में हिस्सा लिया।
https://twitter.com/Babar4life/status/1582001620346626048
40 मिनट तक की प्रेक्टिस, इंग्लैंड के खिलाड़ी भी रहे साथ
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वार्म-अप मैच के खत्म होने के बाद विराट कोहली नेट्स में प्रेक्टिस करने उतरे। वे जब वहां पहुंचे तो साथ में ही उसी मैदान पर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान भी प्रेक्टिस कर रहे थे। वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ी में मौजूद थे। विराट अकेले ही प्रेक्टिस करने पहुंचे थे और उन्होंने 40 मिनट तक खूब पसीना बहाया और कई शॉट्स खेले जिसे बाबर आजम भी देखते रह गए।
अभी पढ़ें – Asia Cup खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, BCCI ने किया ऐलान
दरअसल विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के पहले दो प्रैक्टिस मैचों में हिस्सा नहीं लिया था। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पहले दोनों ही वॉर्म-अप मैच नहीं खेले थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने जरूर हिस्सा लिया और इस दौरान 13 गेंद पर 19 रन बनाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
19 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
39 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines