T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के पहले मैच में भारत ने रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। इस मैच में विराट कोहली ने धमाकेदार पारी खेली और सभी का दिल जीत लिया। विराट कोहली को भारत की संकटमोचक कहा जाता है और वे हमेशा से ही टीम को जीताते आए हैं। विराट को कई लोग चेज मास्टर भी कहते हैं। उनका चेज रिकॉर्ड आईसीसी ने शेयर किया है।
टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक ही किेग.. विराट कोहली
विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई रिकॉर्ड्स हैं। कोहली वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत का रन चेज करने में सबसे ज्यादा साथ देते हैं। इसे लेकर आईसीसी ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि कोहली ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए सिर्फ 10 इनिंग में 541 रन बनाएं हैं। कोहली ने इसमें 132 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। सबसे खास बात ये है कि कोहली 10 में से 8 इनिंग में नॉट आउट रहे हैं।
अभी पढ़ें – आपका धन्यवाद..कल मुझे बचा’…आखिर DK ने क्यों बोला अश्विन को थैंक्यू, जानें ‘अंदर की बात’
पाक के खिलाफ खेली गई पारी सबसे बेहतरीन
विराट कोहली के आंकड़ों से ये पता चलता है कि कोहली ने 2012 से लेकर 2022 तक वर्ल्ड कप में कई पारियां खेली है और सबसे ज्यादा स्कोर 2016 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी और पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में 2022 में खेली गई पारी में बनाया है। कोहली ने मोहाली और मेलबर्न दोनों ही पारियों में 82 रन बनाएं हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी कोहली के मुताबिक सबसे बढ़िया है उन्होंने मैच के बाद भी कहा था कि इससे पहले मोहाली की पारी उन्हें बेस्ट लगती थी लेकिन अब ये उनकी सबसे शानदार पारी है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
39 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines