हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2022: पॉइंट्स टेबल की स्थिति साफ, सेमीफाइनल में किस तरह क्वालिफाई कर सकती है ऑस्ट्रेलिया, जानिए समीकरण

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 how australia can qualify for semi final

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप लगभग आधे रास्ते पर पहुंच गया है। शनिवार को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले के बाद ग्रुप 1 की स्थिति लगभग साफ हो गई है। इस ग्रुप में सभी टीमों के 3-3 मैच हो चुके हैं और अब हर टीम के सिर्फ दो मैच ही बाकी हैं। हालांकि वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की हालात खतरे में है, लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म नहीं हुआ है, उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने के कुछ तरीके बचे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पास सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के ये तरीके हैं:

  • ऑस्ट्रेलिया आयरलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर और 4 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज करे। इससे उसके पास 7 अंक हो जाएंगे।
  • न सिर्फ इन मैचों को जीते, बल्कि नेट रन रेट बेहतर करने के लिए दोनों टीमों को बड़े अंतर से शिकस्त दे।
  • ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 नवंबर और श्रीलंका के खिलाफ 5 नवंबर को होने वाले मुकाबलों में से कम से कम एक मैच हार जाए।

अभी पढ़ें – IND vs SA: गेंद पढ़ी, घुटना मोड़ा…फिर सिर के ऊपर से उठाकर सूर्या ने ठोक डाला नायाब छक्का, देखें वीडियो

विज्ञापन

इंग्लैंड के प्रदर्शन पर निर्भर

इससे इंग्लैंड के 5 मैचों के बाद 5 अंक ही हो पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया को ये भी उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड इंग्लैंड को बड़े अंतर से शिकस्त दे। तभी उनकी राह आसान हो पाएगी। इंग्लैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों के पास 3-3 अंक हैं। ऐसे में नेट रन रेट बड़ी भूमिका निभाएगी। यदि न्यूजीलैंड इंग्लैंड को बड़े अंतर से शिकस्त देती है और ऑस्ट्रेलिया अगले दो मैचों में बड़ी जीत दर्ज करती है तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा और ऑस्ट्रेलिया क्वालिफाई कर जाएगी। हालांकि आयरलैंड को कम चुनौतीपूर्ण नहीं माना जा सकता।

अभी पढ़ें – T20 world cup 2022 point table : भारत की हार से बदल गया सेमीफाइनल के लिए प्वाइंट टेबल का पूरा गणित, जानिए PAK का अब क्या होगा

विज्ञापन

श्रीलंका और अफगानिस्तान की राहें मुश्किल

वहीं श्रीलंका और अफगानिस्तान की राहें काफी मुश्किल हो गई हैं। दोनों टीमों के महज 2—2 अंक हैं। यदि टीमें अगले दोनों मुकाबले भी जीत लेती हैं तो सिर्फ 6 अंक ही हो पाएंगे। वहीं इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड अपने सभी मुकाबले हार जाएं, ये भी थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में कहां तक आगे जाती है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola