'पाकिस्तान वर्ल्ड कप का फाइनल खेलना डिजर्व नहीं करती थी' पूर्व क्रिकेटर ने अपनी ही टीम को जमकर लगाई फटकार

ENG vs PAK Mohammad Amir T20 World Cup 2022

ENG vs PAK Mohammad Amir T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2022 अब समाप्त हो चुका हैं। रविवार को मेलबर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर दूसरी बार इस ट्रॉफी को हासिल किया। मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही हालांकि गेंदबाजों ने भरपूर प्रयास किया। लेकिन वे भी असफल रहे। पाक की इस हार के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा टीम पर सख्त टिप्पणी की जा रही है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने टीम को जमकर फटकार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम फाइनल खेलना डिजर्व नहीं करती- मोहम्मद आमिर

फाइनल में खराब प्रदर्शन पर टीम पर हमला बोलते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा कि- पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच गई बस, अल्लाह का शुक्र है, लेकिन डीज़र्व नहीं करती थी। जिस तरह से पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची है, ये सबको पता है। आप सेमीफाइनल से पहले के मैचों को देख लीजिए। पाक बैटर्स की परफॉरमेंस देख लीजिए। इसके अलावा अगर साउथ अफ्रीका नीदरलैंड से हारा न होता तो पाकिस्तान का यहां तक पहुंचना नामुमकिन था।”

मेलबर्न पर पाकिस्तान को संघर्ष करना ही था- मोहम्मद आमिर

आमिर ने आगे कहा कि “मैंने पहले ही कहा था कि देखना सिडनी से बाहर आने पर क्या होता है और हुआ भी बिल्कुल वैसा ही। मेलबर्न का विकेट ऐसा है जहां पर पकिस्तान की टीम को संघर्ष करना ही थी। मोहम्मद हैरिस ने कोशिश की बड़े हिट लगाने की लेकिन आपको बैटिंग करते समय समझ की भी ज़रुरत होती है। आप आदिल रशीद को क्रीज़ से बाहर निकलकर शॉट लगाने की कोशिश कर रहे हैं। ये कहां की समझदारी है।”

विज्ञापन

बाबर ने कप्तानी में की कई गलतियां

मोहम्मद आमिर ने ये भी कहा कि बाबर आजम ने कप्तानी में कई गलतियां की जिसे उन्हें भुगतना पड़ा। उन्होंने बाबर को मोहम्मद नवाज का ठीक से उपयोग न करने के लिए भी टोका। उन्होने कहा कि पहले मैच के बाद आपने कहा था कि नवाज आप मेरे हीरो हैं लेकिन बाद के मैचों में उनके गेंदबाजी ही नही कराई गई और उनका क्या रोल था ये भी स्पष्ट नहीं हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ