'जीतना तो दूर, टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस भी 30 पर्सेंट' विश्वकप जिताने वाले दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान

T20 World Cup 2022 Kapil Dev

T20 World Cup 2022 Kapil Dev

ICC Men’s T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना कैंपेन 23 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान के सामने (IND vs PAK) शुरू करेगी। टीम बेहतरीन लय में नज़र आ रही है और वॉर्म-अप मैच में भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को भी धूल चटा दी है, लेकिन फिर भी भारत के पूर्व कप्तान और विश्व कप चैंपियन कपिल देव को भारतीय टीम से ज्यादा उम्मीदें नहीं है और उनके मुताबिक इस विश्वकप में इंडिया का सेमीफाइनल तक भी पहुंचना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना 30 पर्सेंट – कपिल देव

दरअसल लखनऊ में आयोजित एक इवेंट में 1983 विश्वकप के चैंपियन कपिल देव ने शिरकत की। इस इवेंट में उन्होंने भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप में जीतने की संभावना पर खुलकर बात की और कहा कि ‘टी20 क्रिकेट में जो टीम आज मैच जीत रही है वो अगला मैच हार सकती है। भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की संभावना कितनी है, इस पर बात करना बेहद मुश्किल है। सवाल यह है कि क्या भारत टॉप-4 में पहुंच पाएगा? मुझे टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर ही चिंता सता रही। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मेरे मुताबिक, टीम इंडिया के आखिरी 4 में रहने की संभावना ही 30 फीसदी है।

विज्ञापन

भारतीय टीम को खलेगी ऑलराउंडर की कमी- कपिल देव

इस इवेंट में कपिल देव ने टीम में ऑलराउंडर के महत्व को बताया और कहा कि भारतीय टीम में ऑलराउंडर की कमी है और ये उन्हें भारी पड़ सकती है। उन्होंने आगे टीम में ऑलराउंडर के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘आप टीम में ऑलराउंडर चाहते हैं, जो न सिर्फ विश्व कप में, बल्कि बाकी मैचों या दूसरे टूर्नामेंट में भी टीम को मैच जिता सके। हार्दिक पंड्या जैसा क्रिकेटर भारत के लिए अब तक काफी उपयोगी रहे हैं। ऑलराउंडर किसी भी टीम के प्रमुख खिलाड़ी होते हैं और वे ही टीम की ताकत बनते हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ