T20 World Cup 2022 AUS vs India: टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज भारतीय टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बेटिंग करने उतरी भारतीय टीम लय में नज़र आई। टीम ने 20 ओवर में 186 रन बनाए।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: पूरी तरह से तैयार नहीं हैं मोहम्मद शमी?
पहले बेटिंग करने उतरी भारतीय टीम की ओपनिंग दमदार रही और केएल राहुल ने दमदार शॉट जड़े। वहीं उनके आउट होने के बाद भारत को विराट कोहली और रोहित शर्मा के रुप में लगातार दो झटके लगे। इसके बाद क्रीज पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को संभाला और इस स्कोर तक ले गए। मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केन रिचर्डसन ने 3 विकेट झटके।
केएल राहुल ने बल्ले से बरसाई आग, मात्र 27 गेंदो पर जड़ा अर्धशतक
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे इस वार्म अप मैच में भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग करने उतरे के एल राहुल ने आते ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाजों को दमदार छक्के जड़ दिए। केएल ने मात्र 27 गेंदो पर ही अपना अर्धशतक जड़ दिया। इस पारी में उन्होंने कई बेहतरीन शॉट्स खेले लेकिन सबसे बढ़िया शॉट ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मार्केस स्टोयनिस के सामने आया। जब तीसरे ओवर में उन्होंने खड़े-खड़े ही गगनचुंबी छक्का जड़ दिया।
Australia Playing 11: एरोन फिंच (c), ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिस (w), टिम डेविड, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन
India Playing 15: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा।
यह मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया इससे पहले पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेले थे जहां उसे एक में जीत जबकि एक मैच में हार मिली थी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मुंह की खानी पड़ी थी। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप में आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहेगी।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: नेट्स में दहाड़ा किंग कोहली का बल्ला, देखें वीडियो
India vs Australia Warm-up Match की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
अगर आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वॉर्म अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। वहीं, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आपको ये इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वॉर्म-अप मैच देखना है तो आप हॉटस्टार की वेबसाइट पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines