IND vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 159 का स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं इसके जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर इस मैच को जीत लिया। भारत की इस जीत में विराट कोहली की 82 रनों की पारी ने मुख्य भूमिका निभाई।
अभी पढ़ें – AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, अहम मुकाबले से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (C), मोहम्मद रिजवान (WK), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह
IND vs PAK Live Update
3.2: हैरिस राउफ ने रोहित शर्मा को किया आउट
1.5: नसीम शाह ने केएल राहुल को किया आउट
भारतीय पारी शूरू
20.0 पाकिस्तान ने बनाए 159 रन
16.4: अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली को किया आउट
15.5: हार्दिक पंड्या ने मोहम्मद नवाज को किया आउट
13.6: हार्दिक पंड्या ने हैदर आली का झटका विकेट
13.2: हार्दिक पंड्या ने शादाब खान को किया आउट
12.2 मोहम्मद शमी ने इफ्तिखार अहमद को किया आउट
10.0: शान मसूद-इफ्तिखार अहमद ने संभाली पारी, पाक का स्कोर 60-2
3..6: अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद रिजवान को किया आउट
1.1 अर्शदीप सिंह ने बाबर आजम को किया आउट
कहां लाइव देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान मैच
भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला ये मुकाबला आप स्टार नेटवर्क पर देख सकते हैं। मैच एक बजकर 30 मिनट पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में प्रसारण होगा, डिजिटल पर डिज्नी हॉटस्टार पर इस मैच का प्रसारण होगा।
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत ने पांच बार बाजी मारी है, वहीं पाकिस्तान को एक मुकाबले में जीत नसीब हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम को पिछले साल विराट कोहली की कप्तानी में UAE में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं जबकि मोहम्मद कोविड से उबरकर टीम इंडिया में लौटे हैं. शमी को चोटिल जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारत के टी20 विश्व कप के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 min agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
54 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines