IND vs PAK: बारिश हुई तो 5 ओवर का हो सकता है महामुकाबला, जानिए कैसी है मेलबर्न की पिच और क्या है मैच की संभावना

T20 world cup 2022 ind vs pak

T20 world cup 2022 ind vs pak

पुष्पेन्द्र शर्मा, नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ब्लॉकबस्टर मुकाबले के लिए तैयार है। टी 20 वर्ल्ड कप के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाएगा। हालांकि इस ब्लॉकबस्टर मैच के लिए टकटकी लगाए बैठे दुनियाभर के प्रशंसकों का मजा किरकिरा हो सकता है क्योंकि बारिश पड़ने की पूरी संभावना है। Weather.com के अनुसार मैच के दिन-23 अक्टूबर रविवार को तापमान दिन में 18ºC और रात में 13ºC रहेगा। बारिश की संभावना 80-100% है। ह्यूमिडिटी 82-87% के बीच रहेगी। हवाएं 15 से 25 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश शायद खेल बिगाड़ सकती है। हालांकि बीसीसीआई ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें फिलहाल मौसम साफ दिखाई दे रहा है। एक संभावना यह भी है कि कुछ देर बारिश होती है तो मैच 5 ओवर का कराया जा सकता है। आइए जानते हैं ये कैसे हो सकता है।

5 ओवर के मैच के लिए कम से कम एक घंटा चाहिए 

पूर्व क्रिकेटर पंकज सिंह ने न्यूज 24 से कहा- बारिश होने की स्थिति में टॉस के बाद मैच के लिए निर्धारित समय में से यदि 45 मिनट से एक घंटे का वक्त बचा है तो 5 ओवर का मैच कराया जा सकता है। दोनों टीमों को 10 ओवर के लिए कम से कम 40 से 45 मिनट का समय चाहिए। ब्रेक के लिए मिनिमम चेंजओवर टाइम 10 मिनट चाहिए होता है ऐसे में टॉस के बाद 5-5 ओवर का मैच कराने के लिए कुल 1 घंटे का समय चाहिए होता है।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1583240952604684290

यदि टॉस नहीं हुआ है तो निर्धारित समय तीन घंटे में से कम से कम डेढ़ घंटे का समय होना चाहिए। टॉस के लिए आधा घंटे का वक्त चाहिए होता है। पंकज सिंह ने कहा- यदि मैच पूरे 20-20 ओवर का होता है तो टीम इंडिया को दो स्पिनर के साथ खेलना चाहिए। टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए काफी कॉन्फिडेंट है, लेकिन पाकिस्तान से भी कड़ी चुनौती मिल सकती है क्योंकि वह हाल ही न्यूजीलैंड ट्राय सीरीज फतह करके लौटी है। ऐसे में ये मुकाबला काफी रोचक होने वाला है।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1583010070127779840

विज्ञापन

कैसी है पिच? 

मेलबर्न में 15 टी20 मैचों में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 9 में जीत हासिल की है जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत ने एमसीजी में 4 टी20 मैच खेले हैं जिनमें से 2 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने एमसीजी पर 1 मैच खेला है और उसे हार मिली है। मेलबर्न की पिच अक्सर बल्ले और गेंद के बीच एक अच्छा संतुलन देती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती दौर में यहां कुछ अच्छा उछाल मिल सकता है, लेकिन इस मैदान पर स्पिनरों की भूमिका कम हो सकती है। अक्टूबर-नवंबर में मेलबर्न का मौसम जनवरी की तुलना में ठंडा रहता है, जिसमें तापमान का स्तर 9 से 19 डिग्री के बीच होता है और हवा का स्तर अच्छा होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ