IND vs NED: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय क्रिकेट टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं, इन दोनों मुकाबलों में ही रोहित शर्मा की टीम ने जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने अपनी दूसरा मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें सूर्यकुमार यादव ने दमदार प्रदर्शन किया था।
सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी
बता दें कि भारत और नीदरलैंड के बीच खेले गए मैच में चौथे नंबर पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने महज 25 गेंद में 51* रनों की विस्फोटक अर्द्धशतकीय पारी खेली। मैच के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 के पार रहा। सदाबहार बल्लेबाज ने पारी के आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 10वां अर्द्धशतक पूरा किया।
अभी पढ़ें – PAK vs ZIM: पाकिस्तान की हार के बाद सेलेक्टर्स पर आग बबूला हुआ ये बॉलर…बोला- ‘रमीज राजा को निकालो’
अपने ही वीडियो को देखकर मुस्कुराएं सूर्या
इस मैच में भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा वैसे ही विराट कोहली ने बेहद खुशी से उनकी तरफ देखा और दौड़ कर उनके पास आए। मैच के इसी वीडियो को सूर्यकुमार यादव ने अपने पलंग पर लेटकर एक बार फिर से देखा और इसका आनंद उठाया। सूर्यकुमार यादव ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के केप्शन में उन्होंने लिखा है कि ‘रिव्यू, रिफ्लेक्ट, रिपिट’
IND vs SA: T20 World Cup में 13 साल से एक भी मैच नहीं जीत सका अफ्रीका, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
लगातार तीसरी जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलिया में जारी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा ब्रिगेड ने अपने पहले 2 मुकाबले जीत लिए। सबसे पहले उसने पाकिस्तान को हराया फिर नीदलैंड को मात दी। अब बारी साउथ अफ्रीका की है। भारत रविवार 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
6 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines