IND vs NED: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज भारत अपना दूसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
नीदरलैंड की टीम अपना पहला मैच गंवा चुकी हैं. बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 9 रन से पराजित किया था. ऐसे में उसकी कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी. हालांकि स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) की टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है।
अभी पढ़ें – ENG vs IRE: ‘हमने गलती की, अब हम दबाव में हैं’ आयरलैंड से हार के बाद जोस बटलर का बड़ा बयान
बता दें कि भारत और नीदरलैंड के बीच विश्वकप में ये पहला मैच है। इस मैच से पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक तरीके से 6 विकेट से हराया था। इस मैच में विराट कोहली ने धमाकेदार पारी खेली थी। टीम को उनसे इस मैच में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच?
भारतीय समय के मुताबिक भारत और नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाला ये मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1 बजे होगा।
फ्री में कैसे देखें पूरा मैच ?
भारत और नीदरलैंड का मैच मुफ्त में देखने के लिए आपकों अपने टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल खोलना होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
5 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
5 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
6 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
7 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
7 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
7 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines