हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रिकेट का रोनाल्डो; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले Virat Kohli ने फुटबॉल में दिखाए स्किल, देखें वीडियो

विज्ञापन
T20 world cup 2022 ind vs aus virat kohli

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत रविवार से हो चुकी है। टीम इंडिया सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी। ये मुकाबला सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम इसकी तैयारियों में जुटी है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने रविवार को नेट्स में हाथ आजमाए।

इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर दिनेश कार्तिक समेत कई बल्लेबाजों ने करारे शॉट लगाकर अपना दम दिखाया। इस बीच ताबड़तोड़ बल्लेबाज विराट कोहली का वीडियो सामने आया है। जिसमें वे फुटबॉल के स्किल दिखाते नजर आ रहे हैं।

अभी पढ़ें – NAM vs SL: ‘नाम याद रखना…’, सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर नामीबिया के कप्तान ने दिया जवाब

विज्ञापन

आईसीसी ने शेयर किया वीडियो 

आईसीसी ने विराट का ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। विराट अपनी बेहतरीन स्किल्स दिखाते हुए फुटबॉल को पैर पर खड़े करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि विराट को फुटबॉल काफी पसंद है। वे अक्सर फुटबॉल खेलते नजर आते हैं। इसके जरिए उन्हें अपने गेम पर फोकस करने में मदद मिलती है।

कुछ समय पहले उन्होंने फुटबॉल खेलते एक वीडियो शेयर किया था, जिस पर सुनील छेत्री ने कमेंट भी किया था। बहरहाल, किंग कोहली के बल्ले से ताबड़तोड़ रन देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं और कोई दोराय नहीं है कि वे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्मअप मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाफ हाहाकार मचाएंगे। कोहली ने वार्मअप मैच से पहले टीम मेंबर्स के साथ खूब मस्ती की।

विज्ञापन

देखना दिलचस्प होगा कि फॉर्म में लौटे कोहली इस टी 20 वर्ल्ड कप में कितने रिकॉर्ड बनाते हैं। वैसे विराट के पास टी 20 वर्ल्ड कप में 1 हजार रन पार करने का मौका है। वह टी 20 वर्ल्ड कप के 21 मैचों में 845 रन बना चुके हैं।

अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल प्लेयर घरेलू टूर्नामेंट खेलने लौटा

विज्ञापन

 

कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग 

दोनों वार्मअप मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। जबकि मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola