---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 World Cup 2022: पहला Six…पहला विकेट…पहला चौका और पहला रन किसके खाते में गया? यहां देखिए

T20 World Cup 2022: श्रीलंका बनाम नामीबिया के मैच के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हुआ। पहले ही मैच में श्रीलंका को 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कुछ वक्त पहले ही एशिया कप जीतने वाली श्रीलंका ने सोचा भी नहीं होगा कि नामीबिया पहले ही मैच में उसका ऐसा हाल […]

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2022: श्रीलंका बनाम नामीबिया के मैच के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हुआ। पहले ही मैच में श्रीलंका को 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कुछ वक्त पहले ही एशिया कप जीतने वाली श्रीलंका ने सोचा भी नहीं होगा कि नामीबिया पहले ही मैच में उसका ऐसा हाल कर देगी। 55 रनों की बड़ी जीत के साथ नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने सफर का ऐतिहासिक आगाज किया है।

अभी पढ़ें IPL 2023: इस दिन होगा आईपीएल का मिनी ऑक्शन, सामने आई डेट

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पहले मैच के दौरान कई रिकॉर्ड भी बने। कुछ ऐसे मोमेंट भी सामने आए, जो हमेशा याद रखे जाएंगे। इस खबर में हम आपके लिए कुछ खास रिकॉर्ड लेकर आए हैं। नीचे पढ़िए…

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला टॉस किसने जीता?

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला टॉस श्रीलंका ने जीता। कपतान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

---विज्ञापन---

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की पहली गेंद

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की पहली गेंद श्रीलंका के महेश तीक्ष्णा ने फेंकी। उनके सामने नामीबिया के माइकल वैन लिंगेन थे। जिन्होंने 1 रन लिया।

---विज्ञापन---

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला विकेट किसे मिला

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला विकेट श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा के खाते में गया। उन्होंने माइकल वैन लिंगेन (3) को प्रमोद मदुशान के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेजा।

---विज्ञापन---

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला रन किसने लिया

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला रन माइकल वैन लिंगेन के बल्ले से निकला। उन्होंने महेश तीक्ष्णा की गेंद को कवर की दिशा में खेलकर सिंगल लिया था।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला चौका किसने मारा

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला चौका ला कॉक के बल्ले से आया। उन्होंने चमीरा की गेंद को रुम बनाकर हिट किया और बाउंड्री निकाली

---विज्ञापन---

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला छक्का किसने मारा

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पहला छक्का नामीबिया के बल्लेबाज लॉफ्टी-ईटन के बल्ले से आया। उन्होंने मैच के चौथे ओवर में चमीरा की गेंद पर हुक शॉट खेला और फाइन लेग की दिशा में छक्का जड़ दिया।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें ISSF World Championship: रुद्राक्ष, अर्जुन और किरण ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड, चीन को दी शिकस्त

 

---विज्ञापन---

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला डीआरएस किसने लिया

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सीरजन का का पहला DRS नामीबिया के कैप्टन मेरवे इरास्मस ने लिया। श्रीलंकाई पारी के चौथे ओवर की चौथी बॉल राजपक्षे के पैड पर लगी। गेंदबाज शिकोंगो ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने राजपक्षे को नॉट आउट करार दिया। आपको बता दें कि बेन शिकोंगो के पास इस गेंद पर हैट्रिक लेने का मौका था, हालांकि वह नाकाम रहे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 16, 2022 04:21 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola