T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 World Cup 2022) के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को हरा दिया। इस मैच में जहां एक तरफ भारत के चेज़ मास्टर विराट कोहली (Virat Kohli) ने दमदार पारी खेली वहीं टीम का टॉप ऑर्डर फेल नज़र आया और दोनों ही ओपनर शुरूआती ओवरों में ही चलते बने। इस पर अब पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने टीम पर सवाल उठाए हैं।
भारत के सलामी बल्लेबाज़ो को ठोस शुरूआत देने की जरुरत- लाल
1983 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे मदन लाल ने कहा कि भारत के सलामी बल्लेबाजों को एक ठोस शुरुआत देने की जरूरत है. लाल ने कहा, ‘विराट कोहली की पारी अद्भुत थी। मैंने कभी ऐसी पारी नहीं देखी, लेकिन वह आपको हर मैच नहीं जीतने वाले हैं। यह काफी बड़ा टूर्नामेंट है. इसे एक व्यक्ति द्वारा नहीं जीता जा सकता है।’
टीम इंडिया के लिए अभी शुरूआत ही हुई है- मदन लाल
भारतीय टीम के पूर्व कोच मदन लाल ने ये भी कहा कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जो हासिल किया, वह प्रशंसा का पात्र है। लेकिन इतने बड़े टूर्नामेंट में ढिलाई बरतने की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘भारत का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। यात्रा अभी शुरू हुई है। यहां तक कि नीदरलैंड जैसी टीमें भी कमजोर टीम नहीं हैं। टी20 में कोई भी टीम किसी भी टीम को मात दे सकती है।’
अभी पढ़ें – ENG vs IRE: मार्क वुड की तूफानी गेंद गोली की स्पीड से निकली, रफ्तार से चौंका बैटर
भारत ने पाकिस्तान को दी थी 6 विकेट से मात
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर 2022 को खेले गए मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी थी। इस मैच में विराट कोहली ने 82 रनों की विशाल पारी खेली थी जिसकी बदौलत ही टीम जीत पाई थी। इस मैच में विराट कोहली के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी 40 रनों की पारी खेली थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
26 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
42 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines