ENG vs IRE: 'वाह क्या बॉल है'...खतरनाक इनस्विंग को नहीं झेल पाए स्टोक्स...गिल्लियां उड़ीं तो मुंह खुला रह गया, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

ENG vs IRE Ben Stokes bowled on brilliant inswing ball
Edited By Bhoopendra Rai

ENG vs IRE Ben Stokes bowled on brilliant inswing ball
ENG vs IRE: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के तहत आज पहला मुकाबला इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। मेलबर्न में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम आयरलैंड 19.2 ओवर में ही 157 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम 13 ओवर खत्म होने के बाद 4 विकेट खोकर सिर्फ 86 रन बना पाई है। जोस बटलर शून्य पर आउट हुए फिर एलेक्स हेल्स भी 7 रन बनाकर चलते बने। समामी जोड़ी आउट होने के बाद आयरलैंड ने बेन स्टोक्स को भी चलता किया। वह सिर्फ 8 गेंद में 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
बेन स्टोक्स को Fionn Hand ने इनस्विंग पर बोल्ड मारा। गेंद इतनी जबरदस्त थी कि बल्लेबाज कुछ समझ ही नहीं पाया और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। गेंद पड़कर अंदर आई और सीधे स्टंप पर जा लगी। ये सब देखकर बेन स्टोक्स का मुंह खुला का खुला रह गया। फिलहाल इंग्लैंड को जीत केलिए 40 गेंद पर 72 रनों की जरूरत है।
जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (w), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, फिओन हैंड, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: